फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंचे पीएम मोदी, स्वागत के लिए पलकें बिछाए बैठे लोग

Mon, 27 May 2019 10:40 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी का स्वागत करते यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, साथ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए काशी की जनता उत्सुक है। बनारस के कई इलाकों में उनके लिए फूल माला लेकर जनता तैयार खड़ी है। पीएम मोदी आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ बनारस पहुंच गए। वह यहां लोकसभा चुनाव में मिली जीत का काशी के लोगों का आभार जताने आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
टीएफसी में पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी
इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार शाम को बनारस पहुंच गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह पीएम मोदी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सीएम ने शनिवार को आकर पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी पहुंचने के बाद सबसे पहले वह बाबा विश्वनाथ और शहर कोतवाल काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वातग के लिए काशी की गलियों में उनके चाहने वाले स्वागत के लिए तैयार हैं। पिपलानी कटरा तिराहे पर स्कूली छात्राएं डांडिया खेलकर उनका स्वागत करेंगी।

4 of 5
चट्टी चौराहों पर कलाकार कर रहे कला का प्रदर्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काशी में कई जगहों को फूलमालाओं से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत के लिए काशी की जनता तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें