फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री का चौंकाने वाला खुलासा, यूपी पुलिस को बताया सबसे बड़ा सच

Sun, 26 May 2019 11:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
मुठभेड़ के बाद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के एक होटल में बंधक बनाने के मामले में भोजपुरी अभिनेत्री ने बड़ा खुलासा किया है। पीड़ित अभिनेत्री का आरोप है कि आरोपी शादी करने का दबाव बनाता था और इसके लिए जान से मारने की धमकी भी देता रहता था।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित का कहना है कि वह 2016 में फैशन शो इवेंट में वाराणसी गई थी। इवेंट के आर्गनाइजर अखिलेश ने मैनेजमेंट के लिए जौनपुर जिले केराकत थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज यादव को लगाया था। अखिलेश से मोबाइल नंबर लेकर पंकज मुझसे बात करने लगा। फिर वह शादी करने के लिए दबाव देने लगा। जब उसकी नीयत के बारे में मुझे जानकारी हुई तो मैंने उससे बात करनी बंद कर दी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इसी बीच मेरी शादी गाजियाबाद के एक युवक से तय हो गई। इसकी जानकारी पंकज को हुई तो वह मेरे मंगेतर और उसके घरवालों को फोन करके मुझसे शादी न करने के लिए दबाव देने लगा। शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, मेरे मां-बाप को भी शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
शनिवार को मैं राबर्ट्सगंज में फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में एक होटल में रुकी थी। अचानक वहां पंकज पहुंचा और मेरे कमरे में घुस कर अंदर से दरवाजा बंद कर असलहा सटा दिया। लेकिन, मैंने उसे किसी तरह बातों में उलझाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
इसी बीच मेरे सहयोगी दरवाजा तोड़ने लगे तो उसने मुझ पर फायरिंग कर दी। किसी तरह मैं बच गई। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पंकज यादव के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें