PM Narendra Modi in Varanasi Today News in Hindi : पीएम मोदी के काशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर में जिस मार्ग से पीएम मोदी का काफिला निकला वहां पुष्पवर्षा की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार काशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से दशाश्वमेध घाट तक जोरदार अंदाज में स्वागत किया गया। इसे लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया था। दशाश्वमेध घाट पर खास फूलों से सजावट किया गया था। यहां पीएम मोदी गंगा पूजन के बाद आरती में शामिल हुए। तस्वीरों में देखें पीएम के दौरे की झलक...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
PM Modi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन परिसर से बाहर निकलते ही ढोल और नगाड़े बजाए गए। इस दौरान बैंड बाजा के साथ फूल बरसाए गए। पीएम के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन
3 of 7
पीएम मोदी की जनसभा में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
पीएम की जनसभा के लिए 16 ब्लाक बनाए गए थे। व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक ब्लाक में 5-5 कार्यकर्ता रहे। साथ ही किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों, महिलाओं, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के लिए अलग- अलग दीर्घा बनी थी।
4 of 7
PM Modi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर मंच, पार्किंग, सुरक्षा, जल, सिटिंग आदि व्यवस्थाओं के लिए चुनिंदा कार्यकर्ताओं को लगाया गया था। गर्मी अधिक है, इसीलिए पानी के इंतजाम ज्यादा रहे।
विज्ञापन
5 of 7
PM Modi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा स्थल पर पहुंचने लगे लोग
मेहदीगंज स्थित प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल पर किसान परिवारों का जमावड़ा लगने लगा है। यहां भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों की प्यास बुझाने के लिए 12 से अधिक प्याऊ टैंकर लगे हुए हैं। साथ ही जर्मन हैंगर पंडाल में लोगों को बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
6 of 7
PM Modi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के सभा स्थल पर गर्मी से राहत के लिए सैकड़ों फव्वारे लगे हुए हैं। वहीं लोगों की प्यास बुझाने के लिए सभा स्थल पर 12 से अधिक पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल हुए। वह यहां 55 मिनट तक रुके। वह 15 मिनट तक गंगा पूजन और मोदी मणि पर विराजे। वहीं, 40 मिनट तक आरती देखा।