फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Ul-Adha 2024 Photos: धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार, नमाज अदा कर लोग एक दूसरे को दे रहे बधाई

Mon, 17 Jun 2024 09:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Eid-Ul-Adha 2024 Photos: ईद-उल-अजहा का त्योहार वाराणसी समेत आसपास के जिलों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ मस्जिदों- ईदगाहों में जुटी है। सभी नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है। 
विज्ञापन
1 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार सुबह दरगाह व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के साथ अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई। वाराणसी, मऊ, जौनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर समेत पूर्वांचल भर में प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नमाज अदा करने के साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।तस्वीरों में देखें शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा का त्योहार...
विज्ञापन

2 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
मऊ में ईदगाहों पर जुटी नमाजियों की भीड़
ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व पर मऊ जिले के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। सोमवार की सुबह नगर के पहाड़पुरा ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने नमाज अदा की।

विज्ञापन

3 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
गले मिलकर एक दूसरे को दी बधाई
नमाज के दौरान लोगों ने बीमार लोगों के स्वस्थ होने के लिए भी दुआ की। वहीं नगर के औरंगाबाद ईदगाह पर भी लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद भी दिया।

4 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बकरीद के पर्व पर धूम
ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व सोमवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 6:15 बजे से नमाज अदा करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 10:30 बजे तक मस्जिदों और ईदगाहों में चलेगी।

विज्ञापन

5 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
अल्लाह की राह में दी जाएगी कुर्बानी
अमन-ओ-अमान और मुल्क की तरक्की की दुआ के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाएगी। एक दिन पहले ही बकरा मंडियों में मोलभाव कर जानवरों की खरीदारी की गई थी। जबकि बाजारों में सेवईं, कपड़े आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में काफी चहल- पहल है।
विज्ञापन

6 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला

अपनी बुराइयों की भी करें कुर्बानी
मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी ने कहा कि बकरीद पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को भी कुर्बान करनी चाहिए। क्योंकि अल्लाह उन वंदों को ही पसंद करते हैं, जो बुराइयों से दूर होकर ईमान पर चलते हैं। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए। एक गरीबों, दूसरा रिश्तेदारों और तीसरा हिस्सा खुद का होता है।

विज्ञापन

7 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में अकीदत से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज 
जिले में सोमवार को ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और देश में अमन और शांति की दुआ मांगी गई। 
नगर में इमामबाड़ा स्थित ईदगाह, त्रिमुहानी, शीशे वाली मस्जिद, बड़ी मस्जिद, गैवी घाट के पास, विंध्याचल, कचहरी व संकट मोचन के पास वाली मस्जिद के साथ ही अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घर जाकर कुर्बानियां दी।
विज्ञापन

8 of 8
Eid-Ul-Adha 2024 - फोटो : अमर उजाला
लोगों के घर ईद की मुबारकबाद देने के लिए आना-जाना लगा रहा। लोगों ने मीठी सेवइयां खाएं और खुशहाली की शुभकामना दी। बच्चों ने मस्जिदों के पास लगे मेला में खिलौनों आदि की खरीदारी की। भीषण गर्मी के बाद भी सड़कों पर चहल-पहल रही। सुबह-सुबह ही लोग सफेद कपड़ो में कुर्ता पजामा या पठान सूट व अन्य लिबासों में निकले और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए गए। इसी प्रकार जिले के चुनार, कछवा,लालगंज, जिगना, जमालपुर, नरायनपुर, मड़िहान आदि जगहों पर भी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें