काशीपुराधिपति की नगरी में प्रकाश पर्व पर दीपों की सुनहरी आभा बिखर उठी। घरों से लेकर गंगा घाट की गलियां जहां दीपों की रौशनी से जगमग हुए, वहीं शहर की इमारतें भी रंगीन झालरों के प्रकाश से नहा उठीं। म
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बृहस्पतिवार को दीपावली पर महमूरगंज क्षेत्र में घरों पर की गई सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
काशीपुराधिपति की नगरी काशी में प्रकाश पर्व पर दीपों की सुनहरी आभा बिखर उठी। कण-कण शंकर की नगरी काशी का कोना-कोना प्रकाश पर्व के उल्लास से खिलखिला उठा। घरों से लेकर गंगा घाट की गलियां जहां दीपों की रौशनी से जगमग हुए, वहीं शहर की इमारतें भी रंगीन झालरों के प्रकाश से नहा उठीं। महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या पर प्रदोष काल के शुभ मुहूर्त में घर-घर गणेश और लक्ष्मी का पूजन हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
दीपावली के अवसर पर लंका बाजार में आतिशबाजी के दौरान आकाश में कुछ ऐसा रहा नजारा दिखा।
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को धन-धान्य, सुख और समृद्धि की कामना से घर की चौखट से गंगा के तट तक दीपमालिकाएं रौशन की गईं। शाम होते ही पूरा शहर दीयों और रंगबिरंगी झालरों की रौशनी से जगमग हो उठा। रंगीले त्योहार की छटा शहर में देखने को मिली और सुबह से ही बनारसी मन उत्सवी मूड में रहा। इंद्रधनुषी रंगों से चटक रंगोली सजाई गई। वहीं घर की साज-सज्जा को हुई।
विज्ञापन
3 of 5
वाराणसी में सिगरा स्टेडियम में दीपावली के अवसर पर दीये जलाए गए।
- फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी में लक्ष्मी और गणेश की घर-घर आराधना हुई। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अलग-अलग मुहूर्तों में महालक्ष्मी का आह्वान किया गया। पूजा की चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां विराजमान कराई गईं। वरुण के प्रतीक रूप में कलश की स्थापना हुई। रिद्धि और सिद्धि के प्रतीक के रूप में दो दीपक जलाए गए।
4 of 5
वाराणसी में दीपावली के अवसर पर भेलूपुर स्थित पानी टंकी को सजाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के दिन उपहार देकर बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। लोग मिठाई एवं उपहार का पैकेट भेंटकर बधाई देने में व्यस्त रहे। मुहूर्त के अनुसार भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
वाराणसी में मच्छोदरी स्वामी नारायण मंदिर परिसर में दीये लगाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
घरों पर लक्ष्मी पूजन और दीप जलाने के बाद गृहस्थों ने शहर के मंदिरों में भी दीप अर्पित किए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान से सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।