फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर फूलों और दीपों से सजी महामना की बगिया

Sun, 25 Dec 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
दीपों से जगमग हुई शाम अपनी अलग ही रौनक बिखेरती नजर आई - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर रविवार को उनकी बगिया फूलों और दीपों से दमक उठी। सुबह रंग-बिरंगे फूलों से महकी तो दीपों से जगमग हुई शाम अपनी अलग ही रौनक बिखेरती नजर आई। आगे की स्लाड्स में देखें और तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में मालवीय जयंती पर आयोजनों की शुरुआत मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी से हुई। मालवीय भवन में गीता उद्यान से मालवीय उद्यान तक फूलों की खुशबू फैली। 
विज्ञापन

3 of 10
विविध रंगों और प्रजातियों के फूल - फोटो : अमर उजाला

अपने पूज्य संस्थापक की जयंती पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ ही उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले हर एक शख्स ने महामना को नमन किया। 

4 of 10
गुलाब, गेंदा और गुलदाउदी के फूलों से महका भवन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों, छात्रावासों, उद्यानों के साथ ही 30 जीटीसी छावनी परिषद, जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर समेत केंद्रीय कारागार, जिला कारागार, स्थानीय नर्सरी ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

5 of 10
सबको भाए चावल के दानों से बने मालवीय जी - फोटो : अमर उजाला
यहां विभिन्न प्रजातियों की सब्जियों, फलों की भी प्रदर्शनी लगाई गई लेकिन सबके आकर्षण का केंद्र रहे फूलों और चावल के दानों से बने ‘मालवीय जी’। 
विज्ञापन

6 of 10
मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
फूलों से बने कलात्मक मंडल भी खूब रहे। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने किया। अपने पूज्य संस्थापक की जयंती पर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ ही उनके प्रति श्रद्धा रखने वाले हर एक शख्स ने महामना को नमन किया। 
विज्ञापन

7 of 10
मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
लिली, जलबेड़ा, ग्लैडियोलस, गेंदा, पोममॉम, एनिमोन, स्पून जैसे सजावटी फूलों की खूबसूरती भी देखते बन रही थी। कोई इन मुस्कुराते फूलों को एकटक निहारते तो कोई उनके साथ फोटो और सेल्फी लेता नजर आया। 

8 of 10
मालवीय स्मृति पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
मालवीय भवन में गीता उद्यान से मालवीय उद्यान तक फूलों की खुशबू फैली। विविध रंगों और प्रजातियों के फूल यहां प्रदर्शित किए गए। कहीं गुलदाउदी तो कहीं गुलाब की महक। 

9 of 10
दीपों से सजी महामना की बगिया - फोटो : अमर उजाला
शाम को मालवीय भवन से लेकर सिंह द्वार तक दीपोत्सव आयोजित हुआ। 15 हजार दीपों की शृंखलाएं सजाई गईं। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने एलडी गेस्ट चौराहे से महिला महाविद्यालय तिराहे और वहां से सिंह द्वार तक परिसर को दीपों से जगमग कर दिया।
विज्ञापन

10 of 10
विविध रंगों और प्रजातियों के फूल यहां प्रदर्शित किए गए - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान महामना को नमन करने के लिए बड़ी तादाद में छात्र-छात्राओं के अलावा विश्वविद्यालय अधिकारी और शिक्षक पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें