Swarved Mahamandir
- फोटो : अमर उजाला
स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां में विहंगम योग के शताब्दी वार्षिकोत्सव में प्रधानमंत्री के द्वारा महामंदिर के लोकार्पण से ही भीड़ चल रही है, लेकिन नववर्ष पर अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त नजर आए। सुबह से ही शहर व गांव के अलावा कई प्रांतों से भी लोग परिवार संग यहां पहुंचे। मंदिर के राजस्थानी संगमरमर पर बने नखासी, कलाकृतियां देखने के लिए लोग बेताब दिखे।