फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दुर्गा पूजा पर नई गाइडलाइन, इन जगहों पर नहीं लगा सकेंगे पंडाल, आयोजन में 200 से कम लोग होंगे शामिल

Thu, 15 Oct 2020 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
दुर्गा पूजा, वाराणसी।
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर शासन की गाइडलाइन के बाद अब स्थानीय स्तर पर वाराणसी जिला प्रशासन ने भी अपनी गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इस बार सड़कों और चौराहों पर कोई भी पंडाल लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। सड़क से हटकर शासन की गाइडलाइन के अनुसार, पंडाल सजाया जा सकेगा।
विज्ञापन

2 of 7
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बुधवार को कैंप कार्यालय में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों के अनुरूप पालन करने का निर्देश दिया। एसएसपी अमित पाठक की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर समितियों द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना और रावण का पुतला दहन करने की परंपरा निभाई जाती है, इसमें भारी संख्या में भीड़ होती है।
विज्ञापन

3 of 7
जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए खुली जगहों पर एक समय में 100 से अधिक लोगों के इकट्ठा न होने, कैंपस या बंद परिसर में अधिकतम 200 लोगों की अनुमति और 5 फीट ऊंची और 5 फीट चौड़ी प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी है।

4 of 7
डीएम ने बताया कि पंडाल में प्रवेश और निकास की व्यवस्था अलग-अलग होगी और यहां पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच के बाद ही किसी को अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। दुर्गा पूजा समितियों को पंडाल में भीड़ नियंत्रित करने के लिए वालंटियर रखना होगा। इसके अलावा भजन संगीत के अलावा कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
गुरुवार तक मूर्ति, कलश स्थापना का स्थान, विसर्जन की तिथि की सूचना थानों पर जमा करना होगा। इसके बाद थानों से ही विसर्जन का क्रम भी निर्धारित किया जाएगा जिससे कि किसी तरह की कोई पर असुविधा ना हो। उन्होंने बताया कि विसर्जन के लिए केवल छोटी गाड़ी टाटा मैजिक की ही अनुमति मिलेगी और अधिकतम 10 लोग ही जा सकेंगे। विसर्जन का मार्ग और विसर्जन के बाद वापसी का मार्ग अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
varanasi durga puja
खुले स्थान पर 100 लोग देख सकेंगे रामलीला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रामलीला समितियों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में बताया कि दुर्गा पूजा के नियम रामलीला पर भी लागू रहेंगे। इसमें भी खुले स्थान पर अधिकतम 100 लोग और बंद परिसर में 200 लोग ही आयोजन में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामलीला समितियों को वालंटियर लगाकर नियंत्रित करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने आदि का निर्देश दिया है। डीएलडब्ल्यू और रामनगर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रावण का पुतला दहन नहीं किया जाएगा, केवल रामायण पाठ ही होगा। इसके अलावा भरत मिलाप और नककट्या का कार्यक्रम भी समितियों द्वारा निरस्त कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें