विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के तीसरे दिन शनिवार को विंध्य धाम में आस्थावानों का सैलाब उमड़ा रहा। कमलनयनी के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत रहे। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु शनिवार की भोर से ही कतारबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का कपाट खुला गर्भगृह की ओर जयकारे लगाते हुए माता की एक झलक पाने के लिए टूट पड़े।