फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: चंद सेकंड की झपकी... हाईवे पर बिछ गईं लाशें, नाली से निकाले गए शव; देखें तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 7
Mirzapur Road accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा हुआ। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछवां थाना इलाके के कटका गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

सुबह तक राहत व बचाव कार्य चलता रहा। नाली से शव निकाले गए। हादवे पर लाशों का ढेर लग गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पोस्टमार्टम के बाद सभी मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बेटे की मौत की खबर सुनते आंसुओं से भर गईं पिता की आंखें। - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक को चंद सेकंड की झपकी आने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने हादसे में मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सभी मृतकों के परिजनों को सीएम सहायता राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी गई। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता दी जाएगी।

 
विज्ञापन

3 of 7
मिर्जापुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि भदोही जिले के औराई थाना इलाके के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम खत्म कर देर रात ट्रैक्टर से 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना इलाके स्थित अपने गांव बीरबलपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे ट्रॉली की जगह मिक्सर मशीन लगी थी। कुछ लोग ट्रैक्टर पर तो कुछ लोग मिक्सर मशीन पर बैठे थे। साथ में बाइक से ठेकेदार भी चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औराई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर से जा टकराया। 



 

4 of 7
मिर्जापुर सड़क हादसे के बाद जलती चिताएं - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर उछल कर हाईवे के बगल में बने नाले में चला गया। इसके बाद ट्रक भी ट्रैक्टर को रौंदते हुए नाले में फंस गया। नाले में पानी भरा था। कुछ लोगों की टक्कर से तो कुछ की नाले में ट्रैक्टर व ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। सूचना पर एसपी अभिनंदन पांच थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। मौके पर ट्रैक्टर और बाइक चालक सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मिर्जापुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कछवां थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में 10 श्रमिकों की मौत हुई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतकों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।- प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी, मिर्जापुर

रात एक बजे सूचना मिली थी कि मिर्जामुराद कछवां बॉर्डर जीटी रोड पर ट्रैक्टर-बाइक पर 13 लोग सवार थे, अनियंत्रित ट्रक ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई। तीन घायलों को तत्काल इलाज के लिए बीएचयू भिजवाया गया। अभिनंदन, एसपी

 
विज्ञापन

6 of 7
मिर्जापुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पीएम और सीएम ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पौड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

मिर्जापुर हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मिर्जापुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मारे गए
• भानू प्रताप (25)
• विकास कुमार (20)
• अनिल कुमार (35)
• सूरज कुमार (22)
• सनोहर (25)
• राकेश कुमार (25)
• प्रेम कुमार (40)
• राहुल कुमार (26)
• नितिन कुमार (22)
• रोशन कुमार (17)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें