फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2021: शिव नगरी काशी के दुर्गा पंडालों में शाम को बढ़ी रौनक, भक्तों ने किए दर्शन, तस्वीरों में देखें पंडालों की खूबसूरती

Thu, 14 Oct 2021 01:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
जंगमबाडी स्थित ईगल क्लब की ओर से रखी देवी की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता... के मंत्र पंडालों में गूंजे तो भक्तों ने भी श्रद्धा से मां चरणों में शीश नवाया। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर काशी में उल्लास के रंग बिखरे। शाम से पंडाल और गलियां रंग-बिरंगी रौशनी से दमक उठीं। शंख ध्वनि, ढाक की थाप और घंटा-घड़ियाल से माता की आराधना के स्वर गूंजते रहे। बुधवार को शाम ढलते ही शहर के पंडालों में लोगों की चहल-पहल बढ़ी तो रौनक नजर आने लगी। कोरोना संक्रमण काल के कारण पंडालों में भव्यता तो नहीं है, लेकिन आस्था का रेला देर रात तक उमड़ता रहा। देखें अगली स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 5
बंगालीटोला में दुर्गोत्सव सम्मिलनी की ओर से स्थापित दुर्गा प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म में मां कर रहीं महिषासुर का वध
सनातन धर्म के पूजा पंडाल में मां दुर्गा अपने वाहन पर सवार होकर महिषासुर का वध कर रही हैं। माता की चलायमान प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिले की सबसे बड़ी प्रतिमा भी सनातन धर्म में ही स्थापित की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
शिवदासपुर के मां शारदा स्पोर्टिंग क्लब में कोरोना की थीम पर मां दुर्गा का सजा दरबार। - फोटो : अमर उजाला
पांडेय हवेली में सौ साल का दुर्गोत्सव
पांडेय हवेली स्थित काशी दुर्गोत्सव सम्मिलनी सौ साल के दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है। संध्या आरती के बाद आयोजन समिति के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी नजर आई। ढाक की धुन पर पूजा समिति के लोगों ने माता की आरती उतारी तो श्रद्धालु भी मस्ती में झूमते नजर आए।

4 of 5
न्यू डिलाइट क्लब अर्दली बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल को ओलंपिक की थीम पर सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला
नजर आ रही ओलंपिक की झलक
अर्दली बाजार स्थित न्यू डिलाइट क्लब ने पूजा पंडाल को ओलंपिक-2020 का स्वरूप दिया है। पंडाल पर खेल और खिलाड़ियों की तस्वीर हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपुर धार्मिक आयोजन सेवा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल में लाइट एंड साउंड शो देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर के रूप में दर्शन दे रही हैं मां दुर्गा
जय माता स्पोर्टिंग क्लब अर्दली बाजार में अस्पताल की थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। मां दुर्गा अपने भक्तों को डॉक्टर के स्वरूप में दर्शन दे रही हैं। पंडाल में ऑक्सीजन सिलिंडर को भी प्रतीकात्मक स्वरूप में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें