वाराणसी के मटुका (तक्खू की बावली) गांव में गुरुवार सुबह ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन पटेल (30) की सहेली ने अपने घर में फावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद शव के पास ही बैठी रही। कपसेठी पुलिस ने सहेली राखी वर्मा को गिरफ्तार किया। वह मेडिकल की छात्रा है। मृतका के देवर की तहरीर पर सहेली समेत छह के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में कपसेठी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
वारदात की वजह समलैंगिक संबंध बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तफ्तीश के दौरान पता चला कि राखी मेडिकल की छात्रा है और पिछले साल हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ी थी। हालांकि वह चुनाव हार गई थी। चुनाव के दौरान ही ब्यूटी पार्लर संचालिका कंचन और राखी के बीच नजदीकियां बढ़ीं थी। कंचन और राखी ज्यादातर साथ रहती थी। हत्यारोपी के परिजनों का आरोप है कि मृतका की जहां शादी तय थी, उनसे कंचन ने कहा था कि राखी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।