फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर को प्रैक्टिस कराते हैं चंदौली के प्रतीक, राजस्थान रॉयल्स टीम से दूसरी बार जुड़े

Wed, 20 Apr 2022 02:53 PM IST
उत्पल कांत अमरेंद्र पांडेय, चंदौली
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2022 में जोस बटलर समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
इंडियन प्रीमियर लीग  (आईपीएल )  2022  में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर को चंदौली के प्रतीक कुमार रोजाना प्रैक्टिस कराते हैं। पीडीडीयू नगर निवासी 22 वर्षीय युवा किक्रेटर प्रतीक कुमार का लगातार दूसरी बार राजस्थान रॉयल्स में नेट बॉलर के रूप में चयन हुआ है।

इससे पहले  प्रतीक का चयन झारखंड के अंडर 20 वनडे फार्मेट में भी हो चुका है। झारखंड के लिए कई राज्यस्तरीय मैचों में वे बतौर कप्तान भी खेल चुके हैं। चंदौली की माटी धान ही नहीं बल्कि खेल और साहित्य के क्षेत्र में भी उर्वर है। शिवपाल सिंह समेत जिले के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। ऐसे ही एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं पीडीडीयू नगर के प्रतीक कुमार। नगर के शैलेंद्र कुमार सिंह के पुत्र प्रतीक कुमार की प्राथमिक स्तर की शिक्षा पीडीडीयू नगर में ही हुई। 
विज्ञापन

2 of 7
चंदौली के प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट में रुचि के वजह से पिता ने रांची में छठवीं कक्षा में एडमिशन कराया पर प्रतीक का मन पूरी तरह से क्रिकेट में रम गया और क्रिकेट के जूनून में उन्होंने नौवीं के बाद पूरा समय क्रिकेट को देना शुरू कर दिया। झारखंड के खूंटी जिले की टीम में प्रतीक का चयन हुआ और बतौर कप्तान भी उन्होंने कई मैच खेले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कुमार संगकारा के साथ प्रीति जिंटा के साथ चंदौली के प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच 2020 में आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर का चयन हो रहा था। इसमें पूरे देश से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। राजस्थान रॉयल्स की नागपुर के थलेगांव में स्थित रॉयल्स एकेडमी में इन खिलाड़ियों में काफी प्रैक्टिस के बाद पांच का चयन हुआ। इनमें प्रतीक भी एक थे। 2021 के आईपीएल सीजन के बाद 2022 में भी राजस्थान रॉयल्स ने प्रतीक को नेट बॉलर के रूप में चयनित किया है। 

4 of 7
जोस बटलर के साथ चंदौली के प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
प्रतीक इस समय टीम के साथ ही एक ही होटल में रुके हुए हैं। वे ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर, संजू सैमसन सहित कई खिलाड़ियों को लगभग रोजाना ही प्रैक्टिस कराते हैं।अमर उजाला से बातचीत में प्रतीक ने बताया कि मेरा सपना है कि एक दिन भारतीय टीम में चयनित होकर अपने जिले और देश का नाम ऊंचा करूं।
विज्ञापन

5 of 7
सचिन तेंदुलकर के साथ चंदौली के प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
प्रतीक कुमार राजस्थान रॉयल्स ही नहीं बल्कि पंजाब की टीम के बड़े बल्लेबाज और भारत के प्रमुख क्रिकेटर केएल राहुल को भी प्रैक्टिस करा चुके हैं। दरअसल 2020-21 के आईपीएल में प्रतीक का चयन राजस्थान रॉयल्स के नेट बॉलर के रूप में हुआ था। पूरी टीम दुबई में थी। उस समय कोरोना संक्रमण हर तरफ फैला हुआ था। पूरी टीम बायो बबल में कोविड जांच और क्वारंटीन के बाद मैच खेल रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रीति जिंटा के साथ चंदौली के प्रतीक - फोटो : सोशल मीडिया।
एक खास जगह पर टीम को ठहराया गया था जहां से कोई न बाहर जा सकता था और न ही आ सकता था। ऐसे में एक दिन पंजाब की टीम का नेट बॉलर चोटिल हो गया। वह आगे प्रैक्टिस कराने में असमर्थ था। बाहर से भी किसी को नहीं बुलाया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केएल राहुल के साथ चंदौली के प्रतीक - फोटो : अमर उजाला
पंजाब टीम ने राजस्थान रॉयल्स से सबसे बेहतर नेट बॉलर देने का अनुरोध किया। प्रतीक को पंजाब टीम को प्रैक्टिस कराने के लिए भेजा गया। यह संयोग ही कहा जाएगा कि उस समय भी प्रतीक ने ऑरेंज कैप धारी केएल राहुल को नेट प्रैक्टिस कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें