फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: 20 साल बाद भी हो सकेगी डॉन मुख्तार के शव की जांच, खास तरीके से दफनाया गया; अफजाल का बड़ा दावा

Tue, 02 Apr 2024 08:36 AM IST
शाहरुख खान अंकुर शुक्ला, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी का दावा है कि 20 साल बाद भी मुख्तार के शव की जांच हो सकेगी। खास वजह से 7.6 फीट लंबी और पांच फीट गहरी कब्र में शव को दफन किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 10
Mukhtar Ansari death - फोटो : अमर उजाला
माफिया मुख्तार अंसारी का शव दफनाने में परिवार ने एक बार भी जल्दबाजी नहीं की। शव को पोस्टमार्टम हाउस से लाने, घर रखने से लेकर दफनाने तक में अंसारी परिवार ने सावधानी बरती। इस कार्य में हर जगह पुलिस-प्रशासन की भी मदद ली। इसकी वजह अब सामने आ रही है। 

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी ने दावा किया है कि मुख्तार के शव को खास तरीके से दफनाया गया है। इस कारण 20 साल बाद भी जरूरत पड़ने पर शव के नाखून, बाल की जांच हो सकती है और मौत के कारणों का पता चल सकता है। हालांकि उन्होंने इस खास तकनीकी के बारे में कुछ नहीं बताया।
 
विज्ञापन

2 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्तार की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण खोजने के लिए शरीर के सभी महत्वपूर्ण अंगों मस्तिष्क, ह्दय, लीवर, गुर्दा, फेफड़े, आंत की बारीकी से जांच की गई थी। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। 
विज्ञापन

3 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
एक-एक अंग की कई प्रकार से जांच की गई। पेट से निकली खाने की सामग्री से भी विसरा एकत्र किया गया। इधर, पोस्टमार्टम होने के पहले ही अंसारी परिवार ने शव दफनाने के लिए अपने पुश्तैनी कब्रिस्तान को चुना। उसकी देखरेख मुजावर अफरोज अंसारी करते हैं। 

4 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार अंसारी के शरीर के हिसाब से कब्र की लंबाई 7.6 फीट और गहराई 5 फीट और चौड़ाई 5 फीट रखी गई, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर जांच में कोई दिक्कत न आए। यही नहीं, शव आने पर फ्रीजर आंगन में रखा था।
विज्ञापन

5 of 10
अफजाल अंसारी - फोटो : एएनआईS
अगर हार्ट अटैक भी हुआ है तो वजह है जहर दिया जाना : अफजाल अंसारी
मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सांसद अफजाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर हार्ट अटैक भी हुआ है तो उसकी वजह मुख्तार अंसारी को जहर दिया जाना ही है। दावा किया है कि 19 तारीख को जहर दिया गया था। सांसद ने कहा कि मुख्तार अंसारी ने खुद न्यायालय में आरोप लगाया था कि जहर दिया जा रहा है। कोर्ट ने इसका संज्ञान भी लिया और रिपोर्ट भी मांगी। हमने जेल के अधीक्षक से इलाज के लिए कहा था और उन्होंने हमें इलाज का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन

6 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : सोशल मीडिया
20 तारीख को रात में मेरी बात हुई थी, लेकिन 26 तारीख को सुबह सूचना मिली कि मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह साधारण बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने जहर दिए जाने की आशंका व्यक्त की थी। हम जब उनसे मिलने पहुंचे तब उन्होंने कहा कि 19 तारीख को जहर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

7 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक एक्सपर्ट बोले
आईएमएस बीएचयू के फॉरेंसिक विभाग के डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि किसी भी शव को कब्र में रखने पर मांसपेशियां छह माह के भीतर गलने लगती हैं। इसके बाद हड्डी और दांत गलते हैं। इनको गलने में करीब दस साल लगता है।

8 of 10
Ghazipur news - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता धर्मेंद्र यादव और बलराम यादव ने मुख्तार की कब्र पर चढ़ाए फूल
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोक जताने वालों का तांता लगा है। समाजवादी पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव सोमवार की दोपहर 2.40 बजे मुहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। वहां मुख्तार अंसारी की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद घर जाकर शोक जताया। दोनों नेता अंसारी परिवार के साथ 3.50 बजे तक रहे। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी, विधायक शोहेब अंसारी और मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। 

9 of 10
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
जेल अधीक्षक को धमकी कहा-अब तुझे ठोकना है
उधर, मुख्तार की मौत के कुछ ही घंटे बाद मंडल कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को सीयूजी नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने बेसिक फोन का इस्तेमाल किया है। करीब 14 सेकंड की कॉल में धमकाने वाले ने कहा है कि अब तुझे ठोकना है...बच सके तो बच। अधीक्षक की तहरीर पर धमकाने वाले नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। 28 मार्च को मौत के कुछ घंटों बाद रात 1:37 बजे वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के सीयूजी नंबर पर 0135-261349 नंबर से किसी व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया था।
विज्ञापन

10 of 10
mukhtar ansari death - फोटो : अमर उजाला
सिपाही ने मुख्तार को बताया साहब, एसपी ने किया सस्पेंड
वहीं, चंदौली जिले में तैनात एक सिपाही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में माफिया मुख्तार अंसारी को साहब लिख दिया। पोस्ट वायरल होने के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सिपाही को रविवार की देर रात सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें