फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: व्हील चेयर पर आया, कफन में रुखसत हो गया माफिया मुख्तार; कुछ ऐसे मौत के करीब पहुंचा डॉन

Sat, 30 Mar 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
विज्ञापन
1 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
पांच साल में दो बार बांदा जेल लाया गया और कभी भी यहां रुकने की इच्छा न रखने वाले पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को यहां से कफन ओढ़कर रुखसत होना पड़ा। शुक्रवार को मुख्तार के शव का करीब 15 घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद बेटे उमर और बहू निखत की गाड़ियों के साथ उसके शव को एंबुलेंस से गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की गाड़ियां एबुंलेंस को चित्रकूट के रास्ते गाजीपुर लेकर निकल गईं।
विज्ञापन

2 of 10
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
मुख्तार को बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मंडल कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे हार्ट अटैक बताया था। रात करीब साढ़े 10 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी कर उसकी मौत की जानकारी सार्वजनिक की गई। मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाते ही पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। कमिश्नर, डीएम और डीआईजी भी देर रात तक डटे रहे।

 
विज्ञापन

3 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही मुख्तार की मौत हुई मेडिकल कॉलेज परिसर में फोर्स के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल और पीएसी भी तैनात कर दी गई। देर रात मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी आ गया था। इसके बाद तय किया गया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। लिहाजा सुबह आठ बजे ही उमर अंसारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

4 of 10
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज गेट से पोस्टमार्टम हाउस तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम हाउस से करीब 500 मीटर दूर अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर सिर्फ अधिकारियों को ही भीतर आने-जाने दिया। पोस्टमार्टम को लेकर पूरे दिन ऊहापोह की स्थिति रही। 
विज्ञापन

5 of 10
Mukhtar Ansari Death - फोटो : अमर उजाला
कभी डॉक्टरों के न पहुंचने की बात तो कभी उमर की ओर से पोस्टमार्टम रोके जाने की चर्चा रही। धीरे-धीरे दोपहर के डेढ़ बज गए पर पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद उमर जुमे की नमाज के लिए मेडिकल कॉलेज से निकल गया।

 
विज्ञापन

6 of 10
Mafia Don Mukhtar Ansari - फोटो : अमर उजाला
उमर के लौटते ही करीब दो बजकर 20 मिनट पर पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम शुरू किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। शाम सवा चार बजे से शव के पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर रवाना करने की तैयारियां तेज हो गई। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने रस्से की बैरिकेडिंग पकड़ रखी थी। शाम करीब 4:45 बजे शव को गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। 

 
विज्ञापन

7 of 10
mukhtar ansari death - फोटो : अमर उजाला
उधर, मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में डीके फाउंडेशन मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। फाउंडेशन की ओर से इस मामले में बांदा जेल प्रशासन के खिलाफ न्यायिक हिरासत में मौत का मामला दर्ज कराया है। फाउंडेशन की ओर से स्लो प्वाइजन देने की खबरों का भी केस में हवाला दिया गया है।

 

8 of 10
मीडिया के सामने उमर अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
पहले अड़े रहे फिर सहमति से हुआ पोस्टमार्टम
उमर अंसारी पिता मुख्तार का पोस्टमार्टम एम्स के डाक्टरों के पैनल से कराने के लिए अड़ा रहा। यहां तक कि उसने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दिए पत्र में कहा कि 21 मार्च 2024 को मेरे पिता मुख्तार ने अधिवक्ता के जरिए एमपीएमएलए कोर्ट बाराबंकी व एमपीएमएलए कोर्ट बांदा में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसे खाने में जहर दिया जा रहा है, लेकिन प्रशासन व उमर के बीच काफी देर की बातचीत के बाद मामला सुलझा और सवा दो बजे के आसपास पोस्टमार्टम शुरू हुआ।

 

9 of 10
मुख्तार अंसारी। - फोटो : amar ujala
पिता को जन्नत और शैतानों को सजा दे अल्लाह : उमर
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने दो बजे शहर की कोतवाली रोड स्थित छिपटहरी की सरवर साहब की मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। निकहत ने कार में ही नमाज पढ़ी। नमाज के बाद उमर ने कहा कि अल्लाह से पिता की रूह को शांति व जन्नत देने व पिता के मारने वाले शैतानों को सजा देने की दुआ की। कहा कि उसके पिता को साजिश के तहत जहर देकर मारा गया है। पिता का पोस्टमार्टम एम्स के डाॅक्टरों से कराने की डीएम से मांग की है। उसे यहां के डाॅक्टरों व प्रशासन पर भरोसा नहीं है। उधर, मुख्तार की बहू निकहत ने वहीं मेडिकल काॅलेज के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही कार में नमाज की। बाद में आम सहमति से जब पोस्टमार्टम हो गया तो उमर ने प्रशासन से इफ्तार के लिए रास्ते में 10 मिनट के लिए काफिला रोकने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

10 of 10
Mukhtar Ansari - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ इस तरह मौत के पास पहुंचता रहा मुख्तार
26 मार्च की रात 3:20 बजे मुख्तार को पेट दर्द की शिकायत हुई और तड़के 6:10 बजे उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 26 मार्च उसे आईसीयू में भर्ती रखा गया और देर शाम करीब 7 बजे उसे वापस मंडलीय कारागार भेज दिया गया।
- 27 मार्च की देर शाम 5.30 बजे एमपीएमएलए कोर्ट की ओर से उसकी सेहत का संज्ञान लिया गया।- 28 मार्च दोपहर 3.40 बजे अचानक दोबारा तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने पर शाम 7.40 पर डीएम व एसपी उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ देखने पहुंचे।
- 28 मार्च की रात 8.30 बजे मुख्तार को आईसीयू व फिर सीसीयू में भर्ती कराया गया।- 28 मार्च रात 10.30 बजे उसकी मौत की सूचना सार्वजनिक की गई।
- 29 मार्च 2.20 मिनट पर मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम हुआ और 4.44 बजे शाम शव काफिले के साथ गाजीपुर के लिए रवाना हो गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें