चौबेपुर पुलिस रविवार सुबह उस समय बेहद परेशान हो गई, जब एक मासूम का शव मिलने पर उसकी मां से पूछा गया, तो उसने बताया कि तीन भूत आए और ले जाकर मेरे बच्चे को मारकर फेंक दिए। मां की बातों पर पुलिस की जांच टीम अचरज में पड़ गई। हालांकि बाद में मासूम के पिता ने इस तरह के किसी अंधविश्वास को मानने से इंकार कर दिया।
दरअसल, बात कुछ यूं है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर में श्री खड़ेश्वरी बाबा इण्टर कालेज के पास पोखरे में रविवार सुबह दो वर्षीय बालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी राधेश्याम राजभर की तीन लड़कियां हैं।
सबसे छोटी लड़की सरिता उर्फ मनभावती उम्र लगभग 28 वर्ष की शादी चोलापुर के आयर गांव में सोनू राजभर से हुई है। सोनू राजभर सारनाथ के टड़िया (खलिया)में किराए के मकान में रहकर प्लंबिंग का काम करता है। सरिता को दो लड़का और एक लड़की है।