वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में रविवार देर रात थार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत से बेनीपुर में मातम है। घायल देवर मनीष राजभर की हालत नाजुक है। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। मनीष की शादी 15 दिन पूर्व हुई थी। मां सोनी राजभर और बेटी आराध्या की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।