फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव बरात की 15 तस्वीरें: देव-दानव और औघड़ के साथ दूल्हा बन बरात लेकर निकले महादेव, काशी बनी कैलाश

Mon, 16 Feb 2026 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी में महादेव दूल्हा बनकर देव- दानव और औघड़ के साथ बरात लेकर निकले तो नजारा देखने लायक रहा। इस दौरान महामृत्युंजय महादेव मंदिर और तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शोभायात्राएं निकलीं। 
विज्ञापन
1 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर काशी ने फिर साबित कर दिया कि यहां पर्व नहीं, परंपरा चलती है। डमरुओं की गूंज, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच जब शिव वर की झांकी आगे बढ़ी तो लगा मानो देवलोक धरा पर उतर आया हो। रंग-गुलाल से सराबोर बरात में आस्था, लोकसंस्कृति और गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम दिखा। देखें- तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शहर से गांव तक शिवालयों में पूजन-अर्चन और अभिषेक के साथ शिवबरात की धूम रही। 
विज्ञापन

3 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
सबसे भव्य बरात महामृत्युंजय महादेव मंदिर से डेढ़सी पुल तक निकली, वहीं तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर और लालकुटी व्यायामशाला से भी ठाट-बाट के साथ शोभायात्रा निकाली गई। 

इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ धाम: महाशिवरात्रि पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन, तीन किमी पैदल चलकर पहुंचे मंदिर

4 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
महामृत्युंजय से निकली बरात में इस बार खास आकर्षण रहा। महंत आवास से काशीपुराधिश्वर की प्रतीकात्मक प्रतिमा, दंड और छत्र का शामिल होना। 
 
विज्ञापन

5 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
डमरुओं की गड़गड़ाहट, शंखध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़, छतों-बालकनियों पर खड़े श्रद्धालु और झिलमिल रोशनी के बीच आगे बढ़ती झांकियों ने माहौल को अलौकिक बना दिया।
 
विज्ञापन

6 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
शिव वर के रूप में सजे औघड़, बाबा के गण, भूत-पिशाच, दैत्य-राक्षस, किन्नर, सपेरे और देवी-देवताओं की झांकियों ने बरात को अद्भुत स्वरूप दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
झांकियों से ऐसा प्रतीत हुआ मानो इहलोक-परलोक का समूचा संसार काशी की सड़कों पर उतर आया हो। रंग और गुलाल से सराबोर बराती होलियाना मिजाज में झूमते रहे।
 

8 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
बरात दशाश्वमेध पहुंची तो बाबा के दंड और छत्र के साथ महंत आवास में बाबा विश्वनाथ व माता गौरा की आरती उतारी गई। 
 

9 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
तिलभांडेश्वर से निकली शोभायात्रा में ऊंट-घोड़े, लाग विमान, दिव्यांगों की टोली, राधाकृष्ण की झांकी और अघोरी समूह आकर्षण का केंद्र रहे। मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
 

10 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
महामृत्युंजय से निकली बरात में दूल्हे के रूप में नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुराग टंडन, सहबाला के रूप में 98 वर्षीय तिलक राज कपूर और दुल्हन के रूप में व्यापारी नेता बदरुद्दीन अहमद की भागीदारी ने सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया। खांटी बनारसी अंदाज के लिए चर्चित फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा की मौजूदगी ने भी बरात की भव्यता बढ़ाई।

11 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ उत्सव
महंत आवास से ब्रह्ममुहूर्त में चल प्रतिमा का पूजन हुआ। बाबा को रुद्राक्ष, मेवा और पुष्पों से निर्मित विशेष सेहरा अर्पित किया गया। शाम होते-होते प्रतीकात्मक विश्वनाथ की प्रतिमा, दंड और छत्र डमरुओं की गूंज के साथ बरात में शामिल हुए। सारनाथ और रामनगर में भी शिव बारात की धूम रही। 

12 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
तिलमापुर से निकली बरात कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अगुवाई में विभिन्न मार्गों से होते हुए सारंगनाथ शिव मंदिर पहुंची, जहां शिव-पार्वती विवाह की रस्म अदा की गई। महाशिवरात्रि पर काशी की सड़कों पर उमड़ी यह शिवबरात एक बार फिर बता गई। यहां उत्सव सिर्फ मनाया नहीं जाता, जिया जाता है।

13 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा हुए शामिल 
महामृत्युंजय से निकली बरात में दूल्हे के रूप में नेत्र चिकित्सक डॉ. अनुराग टंडन, सहवाला के रूप में 98 वर्षीय तिलक राज कपूर और दुल्हन के रूप में व्यापारी नेता बदरुद्दीन अहमद की भागीदारी ने सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया। खांटी बनारसी अंदाज के लिए चर्चित फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा की मौजूदगी ने भी भव्यता बढ़ाई।

14 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर गांव तक शिवालयों में जहां पूजन अर्चन और अभिषेक हुआ। वहीं, शिवबरात की धूम रही। गली-मुहल्लों और ग्रामीण इलाकों में भगवान शिव-माता पार्वती के स्वरूपों की झांकी सजाकर गाजे-बाजे के साथ बरात निकाली गई। 
विज्ञापन

15 of 15
काशी में निकली शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी बरात महामृत्यंजय महादेव मंदिर से चितरंजन पार्क तक, तिलभांडेश्वर महादेव और लालकुटी व्यायामशाला से ठाट-बाट के साथ निकली। भूत-प्रेत, बैताल और देवों की झांकी के अलावा बृंदावन की झांकी सजाई गई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें