फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: 108 साल बाद काशी लौटीं मां अन्नपूर्णा, दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ धाम

Mon, 15 Nov 2021 11:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
108 साल बाद काशी लौटीं मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
108 साल बाद कनाडा से शिव की नगरी काशी पहुंची मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का बेमिसाल अंदाज में स्वागत किया गया। माता के आगमन की खुशियों का उल्लास कण-कण में बिखरा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में ईशान कोण पर अन्नपूर्णा माता की ये मूर्ति स्थापित की iगई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की। इसके लिए काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है।

अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा 108 साल बाद फिर से बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजीं। काशी की पहचान से जुड़ी अन्नपूर्णा माता की 18वीं सदी की इस दुर्लभ मूर्ति की आज प्राण प्रतिष्ठा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा ज्ञानवापी द्वार से बाबा विश्वनाथ की रजत पालकी में विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश की।

माता की प्रतिमा जब वाराणसी पहुंची तो उत्साह से लवेरज हजारों की संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा कर मां की आरती उतारी। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। सोमवार सुबह दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा माता के मंदिर से विश्वनाथ मंदिर तक के लिए शोभायात्रा निकाली गई। माता के नगर भ्रमण के दौरान रास्ते में डमरू, शंख, घंटा और घड़ियाल के पुष्प वर्षा हुई।। 
विज्ञापन

2 of 9
108 साल बाद काशी लौटीं मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
माता अन्नपूर्णा की मूर्ति को काशी पहुंचने के बाद शहर में घुमाया गया। जिससे अधिक से अधिक लोग माता की दुर्लभ प्रतिमा का दर्शन कर सकें। नगर भ्रमण करने के उपरांत मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी विश्वनाथ धाम पहुंची जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगवानी की।
विज्ञापन

3 of 9
दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की मंगला आरती के बाद से ही मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आरंभ हो गए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर का अर्चक दल काशी विद्वत परिषद की निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया।

4 of 9
108 साल बाद काशी लौटीं मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिक्षेत्र में पहुंचने के बाद प्रतिमा के पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के विधि-विधान संपन्न हुए। सीएम योगी ने प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की और इसके बाद यह आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए उपलब्ध हो गईं।
विज्ञापन

5 of 9
108 साल बाद काशी लौटीं मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर कनाडा सरकार ने सदियों पहले काशी से गायब हुई मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा को वापस भारत भेजा है। मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा दिल्ली के बाद अयोध्या समेत यूपी के 18 जिलों से होकर वाराणसी पहुंची है। 
विज्ञापन

6 of 9
काशी विश्ववनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रबोधिनी एकादशी को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में मां अन्नपूर्णा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठित हो गई है। 100 से भी ज्यादा साल पहले भारत से चुराकर कनाडा ले जाई गई यह मूर्ति अन्नपूर्णा दरबार का हिस्सा बनी। 
विज्ञापन

7 of 9
काशी विश्वनाथ धाम पहुंची दुर्लभ प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
बलुआ पत्थर से बनी मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा 18वीं सदी की बताई जाती है। मां एक हाथ में खीर का कटोरा और दूसरे हाथ में चम्मच लिए हुए हैं। प्राचीन प्रतिमा कनाडा कैसे पहुंची, यह राज आज भी बरकरार है।

8 of 9
मां अन्नपूर्णा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठित - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 नवंबर 2020 को मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों को मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा में मिलने की जानकारी दी थी। कहा था कि हर एक भारतीय को यह जानकर गर्व होगा कि मां अन्नपूर्णा की सदियों पुरानी प्रतिमा कनाडा से भारत वापस लाई जा रही है। यह करीब 108 साल पहले वाराणसी के एक मंदिर से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

9 of 9
मूर्ति स्थापना - फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की रंगभरी एकादशी की पालकी यात्रा की रजत पालकी और सिंहासन माता के स्वागत के लिए भेजा गया।  मां ज्ञानवापी के प्रवेश द्वार से इसी पालकी में सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश कीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें