फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व 2021: काशी के गंगा घाटों पर सूर्य दिखते हुए शुरू हुआ अर्घ्यदान, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Nov 2021 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के गंगा घाटों पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए (उदीयमान) श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर में सूर्य की लालिमा दिखते ही व्रती महिलाओं ने अर्घ्यदान किया। अर्घ्यदान के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगा उनके अमर सुहाग की कामना की। परिवार के साथ ही घाट पर पहुंचे अपने आसपास के लोगों को टीका लगाकर प्रसाद दिया। इससे पहले शहर से लेकर गांव तक की सड़कें आधी रात के बाद से ही गुलजार हो गई थीं। देखें अगली स्लाइड्स...
विज्ञापन

2 of 5
सुबह होते ही छठ मइया के गीत गाए जाने लगे तो साथ ही ढोल बजने लगे। रात में ठंड बहुत थी, लेकिन लोगों गंगा, कुंड, सरोवरों में स्नान किया और वस्त्रों को धारण किया। व्रतियों ने सूर्य के लिए गीत गाए।
विज्ञापन

3 of 5
व्रती महिलाओं के साथ बच्चे और परिवार के लोग थे। सभी के पास पूजा का सामान था। महिलाएं छठ मइया के भजन गा रही थीं। इस दौरान गंगा नदी और सरोवरों में दीपदान ने अद्भुत छटा बिखेरी। सूर्योदय का समय नजदीक आने के साथ घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। लग रहा था समूचा जनमानस घाटों पर ही जमा हो गया हो।

4 of 5
अर्घ्य के लिए समय से पहले लोग दूध की व्यवस्था में जुट गए थे, तो वहीं कुछ स्थानों पर पूजा कमेटियों ने मुफ्त दूध की व्यवस्था की थी। इससे पहले घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने अपनी बेदी के पास रंगोली बनाया, सूप में एक दिन पहले चढ़ाए गए ठोकवा, पुआ आदि को बदलकर ताजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्घ्यदान के बाद परिचित महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर उनके अमर सुहाग की कामना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें