फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के निशाने पर पीएम मोदी, कर रहे ट्वीट वार, पढ़े पांच बयान

Sun, 12 Feb 2017 05:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala
बिहार चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने वाले वाले राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की नजरें अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर हैं। लालू के निशाने पर पीएम मोदी हैं। लालू जहां अपने चुटीले बयानों से प्रधानमंत्री पर हमले कर रहे हैं वहीं वे सपा-कांग्रेस के गठबंधन को जिताने की अपील भी कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में पढ़ें लालू के पांच बयान-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
लालू का संघ पर हमला, कहा-सेना को ते बक्श दो - फोटो : social media
'मित्रों,दूसरों के बाथरूम में ताकने-झाँकने की खुरापात व खुफियागिरी किसी और देश का पीएम कर सकता है क्या? हद है। पद का तो ख्याल रखना चाहिए। ' बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने यह ट्वीट प्रधानमंत्री के राज्यसभा में दिए रेनकोट वाले बयान के जवाब में किया।
विज्ञापन

3 of 8
लालू प्रसाद यादव
' जनाब, 3 साल होने को है। हिम्मत है तो निकालो कुण्डलियाँ। किस डर से और क्यों दबा रखी है? ये गीदड़-भभकियां बंद करों। ' लालू ने यह बयान मोदी के हरिद्वार में दिए गए भाषण के जवाब में कहा । इस भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि मैं कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहता हूं कि जबान संभाल कर रखो, वरना हर किसी की कुंडली मेरे पास है।

4 of 8
lalu
एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा, 'ऐसा कोई प्रधानमंत्री होता है जो इतना झूठ बोले अपने किये गए वादों का एक प्रतिशत भी पूरा ना करें। यूपी का युवा इन्हें सबक सिखाने कमर बाँधे खड़ा है। '
विज्ञापन

5 of 8
लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala
लालू ने सांप्रदायिकता को लेकर भाजपा पर निशाना साधा । उन्होंने कहा गंगा-जमुनी तहजीब में यकीन रखने वाली यूपी की जनता बिना किसी फरेब,जुमले और अफवाह में फसते हुए नफरत फैलाने वालों को बिहार से भी बड़ी हार देगी।
विज्ञापन

6 of 8
लालू प्रसाद यादव - फोटो : amar ujala
राजद अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयं संघ को भी नहीं बख्‍शा। उन्होंने कहा, बिहार की हार के थपेड़ों से ई संघी लोग अब तक लाल है। यूपी हार के बाद तो ये सब पगला जाएंगे। देख लो न्यायप्रिय यूपी वालों। इनको जोरदार तरीके से वोट की ऐसी चोट दो कि विषैले लोग नफ़रत की राजनीति करनी भूल जाये।
विज्ञापन

7 of 8
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
उधर, पीएम पर हमले करने में लालू यादव के बेटे और बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पीछे नहीं है। वे भी ट्वीट कर लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ' यूपी के नौजवानों से अपील करता हूं कि चुनाव में देश के भविष्य और कर्णधारों से दगा एवं ठगी करने वालों को अपने वोट की चोट से माकूल जवाब दें ।
विज्ञापन

8 of 8
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी - फोटो : twitter
एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने कहा कि मोदीजी अब तक के सबसे विश्वासघाती प्रधानमंत्री हैं। युवाओं को मोदीजी को अपने वादे के अनुसार तीन साल में अब तक छह करोड़ नौकरी देनी थी पर 60 हज़ार भी दी नहीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें