फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस की सड़कों पर प्रचार करते नजर आए 'मोदी', जानिए फिर क्या हुआ

Sat, 11 Feb 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी का जिला मुख्यालय। दिन के करीब दो बज रहे थे। अचानक कुर्ता-पायजामा और सदरी में एक शख्स आता दिखाई दिया। इस शख्स को देखकर कई लोग हक्के-बक्के रह गए। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा अरे ये क्या पीएम मोदी आ गए क्या।
विज्ञापन

2 of 5
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए कई लोग उनके पास पहुंच गए। नजदीक जाने पर पता चला कि ये पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल अभिनंदन पाठक हैं। फिर क्या लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी भी खिंचाई।
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
अभिनंदन पाठक ने बताया कि वह अपने मित्र मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय के बुलावे पर आएं हैं। यहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तीन उम्मीदवार लड़ रहे हैं। उन्हीं के प्रचार के लिए वह बनारस आए हैं।

4 of 5
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आरपीआई के अध्यक्ष रामदास अठावले ने उन्हें स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। यहां हम तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे जिसमें दो पर हमें जीत मिलेगी। कहा कि चुनाव आयोग की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बनारस में वह रोड शो भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhinandan pathak - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा क‌ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी फैसला बहुत अच्छा था। इसका चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने पीएम मोदी का प्रचार किया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें