फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम: 9400 कलाकारों ने बनाया शिव तांडव में विश्व रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें- मनमोहक नजारा

Mon, 02 Sep 2024 01:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शिव के धाम में 9400 कलाकारों ने एक साथ शिव तांडव किया। जिसके बाद धाम में विश्व रिकॉर्ड की घोषणा हुई। शिवभक्तों के सामने श्री काशी विश्वनाथ धाम में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिव तांडव का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार की शाम देश और दुनिया भर के कलाकारों ने सामूहिक शिव तांडव का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। ऑनलाइन और ऑफलाइन शिव तांडव की प्रस्तुति में पहली बार एक साथ एक समय पर 9400 कलाकारों ने शिवतांडव की प्रस्तुति दी। धाम में शिव तांडव के नए विश्व रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा भी हुई।
विज्ञापन

2 of 6
काशी विश्वनाथ धाम में मौजूद कलाकार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
रविवार को तमिलनाडु की संस्था त्यागय्या चैरिटेबल ट्रस्ट के इंटरनेशनल कर्नाटक म्यूजिशियन एंड डांसर्स एसोसिएशन की ओर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर चौक पर शिवतांडव स्त्रोत पर नृत्य का आयोजन हुआ। विश्व रिकॉर्ड की कामना से धाम में एक हजार बालिकाएं और ऑनलाइन 8400 कलाकार देश और दुनिया के कई स्थानों से जुड़े। 
 
विज्ञापन

3 of 6
काशी विश्वनाथ धाम में मौजूद कलाकार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
शुभारंभ विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और एसडीएम शंभू शरण ने दीप जलाकर किया। इसके बाद एक साथ देश और दुनिया के 9400 कलाकारों ने एक साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन शिवतांडव आरंभ किया। धाम का पूरा परिसर शिव तांडव की प्रस्तुतियों से झंकृत हो उठा।
 

4 of 6
काशी विश्वनाथ धाम में मौजूद कलाकार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
श्रद्धालुओं ने भी कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य में भागीदारी की। नृत्य का समापन होने के बाद ही मंच से अधिकारियों ने घोषणा करते हुए कहा कि देश और दुनिया के 94 सौ कलाकारों ने एक साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रस्तुतियों के जरिये विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
काशी विश्वनाथ धाम में मौजूद कलाकार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
संस्था की अध्यक्ष ए कन्याकुमारी, ईआर जनार्दन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बीएसवी प्रसाद ने बताया कि पहली बार एक साथ 9400 कलाकारों ने एक साथ शिवतांडव की प्रस्तुति से गिनीज बुक में विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया है। इसके पूर्व संस्था के नाम 10 विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशी विश्वनाथ धाम में मौजूद कलाकार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
धाम में गूंजी येल्ला के मृदंगम की थाप
श्री काशी विश्वनाथ धाम में मृदंगम सम्राट डॉ. येल्ला वेंकटेश्वर राव ने मृदंग की मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने मृदंगम पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को आनंदित किया। मृदंगम की हर थाप से निकल रही टंकार की सुमधुर ध्वनि हर किसी को आनंदित कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें