फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO: भगवामय हुई काशी, सावन के पहले सोमवार को लाखों भक्तों ने किया जलाभिषेक; चित्रों में देखें अडिग आस्था

Mon, 22 Jul 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: काशी में सावन के पहले सोमवार को अवसर प्रत्येक शिवालयों पर भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं, व्रती महिलाओं ने अपने महिलाओं के साथ घर पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में भक्तों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। जिगजैग के माध्यम से भक्तों की भीड़ पर नियंत्रण रखा गया था।
विज्ञापन
1 of 13
बाबा दरबार में जाने से पूर्व प्रसन्न मुद्रा में कांवड़िए। - फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी सावन के पहले सोमवार को भगवामय हो गई थी। हर चौराहे-तिराहे पर भक्तों का जमावड़ा रहा। कांवड़ियों ने विधि-विधान से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया। शिविर के माध्यम से शिव भक्तों की सेवा भी की गई। उन्हें नाश्ता और जल-पान की व्यवस्था दी गई। वहीं, रुट डायवर्जन होने के बावजूद शहर के प्रमुख इलाके जाम की चपेट में रहे।
विज्ञापन

2 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
जिगजैग की व्यवस्था में भक्तों ने किया बाबा का दर्शन।
विज्ञापन

3 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी के तिलभांडेश्वर महादेव का भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। 

4 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
शिविर लगाकर काशी आए शिव भक्तों को चाय-नाश्ते का प्रबंध किया गया। व्रती लोगों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

5 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने से पूर्व भक्तों ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

6 of 13
कतारबद्ध होकर जलाभिषेक और दर्शन-पूजन का इंतजार करते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
ललिता घाट से गंगा जल लेकर महिला भक्तों ने भी काशी विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

7 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने से मंदिर परिसर के बाहर उनके भक्तों ने कुछ ऐसी भेष धर लिया था।

8 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
यादव बंधुओं ने बाबा का दर्शन करने से पहले डमरू बजाकर पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।

9 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी के अन्य शिवालयों में भी भक्तों का लगा रहा जमावड़ा।

10 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध मार्ग से विश्वनाथ दरबार में जाने के लिए भक्तों को कतारबद्ध किया गया था।

11 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला

21 लोगों के जलाभिषेक का किया बहिष्कार, जताया विरोध
मंदिर प्रशासन की ओर से 21 लोगों को ही जलाभिषेक के लिए अनुमति दिए जाने का यादव समाज के कुछ लोगों ने विरोध किया। उन्होंने गोदौलिया पर हाथ में तख्ती लेकर पारंपरिक वेशभूषा में विरोध जताया।

विनय यादव ने कहा कि सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक की उनकी 92 सालों की परंपरा रही है। कुछ लोगों ने साजिश करके इसे खत्म करने का प्रयास किया है। हम लोग इसका विरोध करते हैं और जलाभिषेक का भी बहिष्कार करते हैं।

 

 

12 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
देर रात गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध समेत प्रमुख घाटों पर उमड़े शिवभक्त।
विज्ञापन

13 of 13
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ का कपाट खुलने से पहले भक्त सड़क किनारे बैठे हुए थे। सुरक्षा के बाबत सीपी मोहित अग्रवाल सड़क पर उतरे और भक्तों का हाल-चाल भी पूछने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें