Varanasi News:मठ-मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरुस्त रही। कतारबद्ध होकर भक्तों ने गुरुओं का दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम में भी मत्था टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
1 of 11
महंत बालकदास का पूजन करतीं मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी काशी में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न आयोजन हुए। मठ-मंदिरों में भोर से ही विभिन्न अनुष्ठान शुरू हो गए थे, जो देर शाम तक चलते रहे। प्रमुख मठों में भक्त अपने गुरुओं का दर्शन कर निहाल हो गए। इससे पहले प्रातःकाल से ही गंगा स्नान का दौर चलता रहा। लाखों भक्तों ने स्नान-दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
2 of 11
भक्तों का आशीर्वाद देते गुरुवर।
- फोटो : अमर उजाला
पड़ाव स्थित आश्रम में सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। राजघाट पुल उतरते ही भक्त लाइन लगाए हुए थे। सुरक्षा के लिए आश्रम के लोग भी तैनात रहे।
विज्ञापन
3 of 11
भगवान अवधूत राम को किया नमन।
- फोटो : अमर उजाला
अघोर पीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थान, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव में बड़ी ही श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में गुरु पूर्णिमा का आयोजन हुआ।
4 of 11
गुरु के दर्शन को कताबद्ध खड़ी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
अवधूत राम आश्रम परिसर में पहुंचते ही महिलाओं ने गुरुवर का दर्शन-पूजन किया। भेंट स्वरुप उन्हें दक्षिणा भी अर्पित की गई।
विज्ञापन
5 of 11
आश्रम के बाहर मौजूद भक्तों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
राजघाट पुल से लेकर मुगलसराय और आसपास के इलाके भी काफी व्यस्त दिखे। परिसर के आसपास खाने-पीने की दुकानें भी लगी हुई थीं।
विज्ञापन
6 of 11
गढ़वाघाट आश्रम में भक्तों का आशीर्वाद देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
गढ़वाघाट आश्रम में भी भक्तों का जमावड़ा सुबह से ही परिसर में पहुंच गया था।
विज्ञापन
7 of 11
गुरुजनों के लिए जमकर हुई खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
मठ-मंदिरों के आसपास दुकानें भी लगाई गईं थी। यहां से भक्त गुरुजनों के लिए उपहार भी खरीद रहे थे।
8 of 11
भक्तों को आशीर्वाद देते हुए गुरुवर।
- फोटो : अमर उजाला
अपने गुरु का आशीर्वाद पाकर भक्त निहाल हो उठे।
9 of 11
श्रीविद्यामठ में हुआ पूजन-अर्चन।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को गुरुपूर्णिमा के पावन दिवस को शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ में भक्तों ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव के रूप में मनाया। भारी संख्या में उपस्थित भक्तों के मध्य ब्रम्ह्चारी प्रधान पुरुषेश्वरानंद ने आचार्य पं दीपेश दुबे, पं किरण कुमार द्वारा उद्घाटित वैदिक मंत्रोचार्य द्वारा परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के चित्र व चरण पादुका का पूजन किया।
10 of 11
भक्तों को आशीर्वाद देते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद।
- फोटो : अमर उजाला
सर्वप्रथम विघ्नहरण गणेशजी की और नवग्रहों का विधिविधान से पूजन षोड्शोपचार पूजन व वर्तमान ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य सहित ब्रम्हलीन द्वयपीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का भी आरती पूजन किया गया।
काशी के वैष्णव मठ में स्वामी संपतकुमाराचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
काशी नगरी में रविवार को गुरु पूर्णिमा की धूम रही। मठ-मंदिरों में अनुष्ठान के साथ गुरु की सेवा-सत्कार भी चलती रही। इसी क्रम में सामनेघाट स्थित श्रीवैष्णव मठ पर भी आयोजन हुआ। मठ के महंत श्रीमज्जगद्गुरु स्वामी सम्पतकुमाराचार्य महाराज ने भक्तों का आशीर्वाद दिया। दूर-दराज से आए भक्त उनका दर्शन पाकर निहाल हो उठे।