फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य, काशी में ऐसी रही करवाचौथ की रौनक, तस्वीरें...

Mon, 25 Oct 2021 11:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
करवाचौथ 2021 - फोटो : अमर उजाला
अखंड सौभाग्य और सुहाग की मंगलकामना के लिए रविवार को दिनभर निर्जला व्रत रही सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत पूजन किया। रात करीब आठ बजकर नौ मिनट पर चांद दिखने पर व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। शाम से ही पूजन की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने परंपरागत रूप से चलनी से उगते चांद को देखकर और लोक मान्यताओं के अनुसार व्रत पूरा किया।

चांद के इंतजार में परिवार के बच्चों ने बड़ों के साथ मिलकर मिनी दीपावली छतों पर ही मनाई। ज्योतिषीय गणना के अनुसार भले ही रात 8.09 बजे चंद्रोदय हुआ, लेकिन चौथ का चांद होने के कारण दिखने में 30 से 35 मिनट का समय लगा।

चांद को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं परिवार के साथ आठ बजे के पहली ही छतों पर जमा होकर भजन कीर्तन और फोटा खिंचवाने में लगी रहीं। चांद के इंतजार के बीच महिलाओं ने चौथ माई की कथा सुनी और मिठाई आदि का भोग लगाकर करवा फेरने का रस्म निभाया।
विज्ञापन

2 of 7
करवाचौथ 2021 - फोटो : अमर उजाला
घरों में जिस तरह करवाचौथ पर उत्साह और उमंग का माहौल था। उसी प्रकार शहर की विभिन्न हाउसिंग सोसाइटी में भी अलग-अलग समाज और समुदाय के लोगों ने एक साथ करवाचौथ मनाया। सिकरौल स्थित सूर्या ग्रीन सोसाइटी में रहने वाली आशु श्रीवास्तव ने सोसाइटी की अपनी सखियों संग पूजा-पाठ करने के बाद डिनर किया। 
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2021: - फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज स्थित विराट ऐश्वर्य सोसाइटी में मनीषा किशनानी ने संजना रूपानी व अन्य दोस्तों के साथ थाली शेयरिंग की रस्म निभाई।

4 of 7
करवाचौथ 2021 - फोटो : अमर उजाला
टकटकपुर निवासी संदीप इस वक्त विदेश में हैं, लेकिन उनकी पत्नी सरिता बनारस में हैं। करवाचौथ पर पति ने सुबह उन्हें विश करने के साथ पूजा के बाद पत्नी ने ऑनलाइन वीडियो कॉल पर बात कर व्रत खुलवाया।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2021: - फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज निवासी नीलम अग्रवाल और उनकी बहू आकृति अग्रवाल ने पूरे विधि विधान से करवाचौथ का व्रत किया। पूजा करने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में डिनर के लिए केसर वाली खीर तैयार की थी।
विज्ञापन

6 of 7
करवाचौथ 2021 - फोटो : अमर उजाला
सिद्धगिरीबाग स्थित सिंधू नगर कॉलोनी निवासी रोशनी हिरानी ने पति मनोज के लिए कई सालों से व्रत रखती आ रही हैं। रोशनी कहती हैं, लंबे समय के बाद रविवार होने की वजह से पति करवाचौथ पर इस बार घर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2021: - फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज निवासी प्रीति ने पति संजय मलिक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। प्रीति कहती हैं कि संजय मेरा हर कदम पर साथ देते हैं। मैंने भगवान से इस रिश्ते को लंबे उम्र देने और पति की सुख व समृद्धि की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें