फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट: जीवंत होगा काशी विश्वनाथ धाम के मंदिरों का इतिहास, एएसआई ने काम शुरू किया

Mon, 07 Sep 2020 09:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम की मणिमाला के मंदिरों का ऐतिहासिक दस्तावेज देश और दुनिया के सामने होगा। एएसआई भोपाल की टेंपल सर्वे टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में स्कंदपुराण के काशीखंड में वर्णित मंदिरों का दस्तावेज तैयार किया जाएगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मिले प्राचीन मंदिरों का इतिहास के दस्तावेजों को तैयार करने के लिए टेंपल सर्वे की तीन सदस्यीय टीम ने अपना काम शुरू किया है।
विज्ञापन

2 of 6
कुछ ऐसा होगा काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
परियोजना में मिले प्राचीन मंदिरों का इतिहास, उनकी प्राचीनता, उनकी विशेषता के अलावा मंदिरों के निर्माता की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए खरीदे गए तीन सौ भवनों में 60 से अधिक छोटे बड़े मंदिर मिले हैं। इनमें से लगभग एक दर्जन मंदिरों की वास्तु कला बहुत ही अद्भुत है। पत्थरों को तराश कर इतनी शानदार नक्काशी उकेरी गई है, जो अपने आप में अद्भुत है। इसमें तीस मंदिर ऐसे हैं, जिनका जिक्र तो स्कंद पुराण के काशी खंड में मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
kashi vishwanath corridor - फोटो : amar ujala
संरक्षण के लिए भी हो रही पहल
श्री काशी विश्वनाथ धाम में मिले मंदिरों का जीर्णोद्धार और संरक्षण की पहल की जा रही है। संरक्षण के कार्य में काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संस्कृति मंत्रालय की टीम को जिम्मेदारी दी गई है।

4 of 6
कई महीने पहले काशी विश्वनाथ धाम बनाने के लिए भूमि पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला।
धर्म नगरी का अहसास कराएगा बाबा का धाम
बाबा दरबार परिसर से ललिता एवं मणिकर्णिका घाट तक बनने वाला काशी विश्वनाथ धाम वास्तविक रूप से धर्म नगरी का अहसास कराएगा। वहीं दूसरी तरफ यहां आनंद कानन और रुद्र वन की परिकल्पना साकार होगी। रुद्र वन में रुद्राक्ष के 350 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
तीन फीसदी क्षेत्र में होगा निर्माण
पांच लाख वर्ग फीट के कॉरिडोर एरिया में सिर्फ 30 फीसदी क्षेत्र में निर्माण होगा। कल्चरल सेंटर, वैदिक केंद्र, टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर, सिटी म्यूजियम, जप-तप भवन, भोगशाला, मोक्ष भवन और दर्शनार्थी सुविधा केंद्र अधिकतम दो मंजिला ही होंगे और ऊंचाई विश्वनाथ मंदिर के शिखर से ऊपर नहीं होगी। सुरक्षा एयरपोर्ट जैसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
250 साल बाद हो रहा जीर्णोद्धार 
काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार करीब 250 साल बाद होने जा रहा है। 1780 में महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिर बनवाया था। इसके बाद आसपास मंदिर बने। कॉरिडोर में बनने वाले दो बड़े कोर्ट यार्ड में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु आराम से खड़े हो सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें