फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत और आफत: वाराणसी में झमाझम बरस रहे मेघ, उमस से दिलाई राहत, जलभराव से बढ़ रही परेशानी

Thu, 17 Jun 2021 10:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी। उस दिन से लगातार हल्की बारिश हो रही है। वहीं, गुरुवार की सुबह जोर से बारिश हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
गोदौलिया मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में पिछले रविवार को मानसून की दस्तक के बाद दो से दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। बुधवार को हवा की रफ्तार ठप होने और तेज धूप से उमस बढ़ने के बाद गुरुवार को भोर से ही नम हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है। हालांकि शहर के कई इलाकों में जल भराव से लोगो को परेशानी भी झेलनी पड़ी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम के बनने की वजह से बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि अभी दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा।

बारिश से कई इलाकों में हुआ जलभराव
बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। साफ-सफाई न होने के कारण नालों से पानी को निकलने में घंटों समय लग रहा है। नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
शहर के प्रमुख इलाकों में बेनियाबाग, काली महाल, लल्लापुरा, पितर कुंडा आदि इलाकों में बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। वही, अंधरापुल और सरैया डाटपुल के पास पानी नहीं निकलने से भरा रहा। जबकि कई बार नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

3 of 5
चेतगंज से अंधरापुल जाने वाला मार्ग। - फोटो : अमर उजाला।
नगर निगम के दावों के उलट शहर के तकरीबन सभी मेनहोल और नालियां ओवरफ्लो हो रहा है। सफाईकर्मी भी इसको लेकर परेशान रहे, लेकिन वह भी जाम नालियों और चोक सीवर के चलते जलजमाव से जल्दी राहत नहीं दिला सके। बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो से लोगों के घरों में पानी घुस गया।

4 of 5
लहुराबीर-मलदहिया मार्ग पर जलभराव।
नगर निगम की ओर से जल निकासी की मुक्कमल व्यवस्था नहीं होने से निचले इलाकों पानी भर गया। जिनके घरों में बारिश का पानी घुसा था वे पंप लगाकर या बाल्टी से निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
छित्तूपुर, रेलवे कॉलोनी, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी कालोनी, इस्कान मंदिर, किरहिया रोड, गुलरिया मोड़, सुसुवाही, चितईपुर, अंधरापुल, नई सड़क, कोदई चौकी, गोदौलिया, गुरुबाग, औरंगाबाद, सीवर ओवरफ्लो और जलजमाव की समस्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें