दो दिन पहले ही प्री मानसून के आने के बाद अब मानसून ने भी रविवार को दस्तक दे दी है। ऐसा लंबे समय बाद हुआ है जब मानसून समय से पहले पूर्वांचल में आया हो। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, इस बार समय से पहले मानसून तो आया ही है, अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है। इधर, दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 44 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है। बादलों की आवाजाही और बारिश से मौसम सुहाना हुआ तो साप्ताहिक बंदी के नियम के बाद भी लोग गंगा घाटों की ओर निकल पड़े।
इस दौरान कई घाटों पर सैलानी और स्थानीय लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नजर नहीं आए। लोगों ने मानसून की पहली बारिश का दिल खोलकर स्वगत किया और खूब मस्ती भी की। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी बादलों की सक्रियता का दौर बना रहेगा और बादल बारिश कराएंगे तो उमस और गर्मी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 7
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
मानसून के पूर्वांचल में इस बार समय से पहुंचने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई थी, वह सच ही साबित हुई है। आम तौर पर 20 से 25 जून तक मानसून की बारिश वाराणसी और आसपास के जिलों में होती है लेकिन इस बार जिस तरह प्री मानसून 10 जून और अब मानसून ने भी 13 जून को दस्तक दे दी है, तो हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
3 of 7
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम बनने की वजह से ही इस बार मानसून ने समय से पूर्व पूर्वांचल में दस्तक दे दी है। बताया कि करीब बीस साल बाद इस तरह की स्थिति हुई है, जब 15 जून से पहले मानसून आया हो।
4 of 7
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
जिस तरह से तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है, और मानसून ने दस्तक दे दी है, उस हिसाब से 20 जून से पहले ही अच्छी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
इधर रविवार को भी दिन में जहां बादलों की आवाजाही जारी रही वहीं रुक-रुक कर बारिश होते रहने की वजह से लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन में 44 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया है। पिछले कई दिनों से वाराणसी के लोग गर्मी और उमस से परेशान थे।
विज्ञापन
6 of 7
समय से पहले मानसून ने दी दस्तक
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के मिजाज में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिन में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 36.4 रहा जबकि रविवार को कम होकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, शनिवार 22.4 और रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।