फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटवेव की चेतावनी: पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं को देखते हुए अलर्ट, गर्मी में ऐसे रखें अपना ख्याल, रहेंगे स्वस्थ

Fri, 02 Apr 2021 04:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 10
गर्मी का सितम - फोटो : Social Media
गर्मी इस वर्ष तीखे तेवर दिखा सकती है। अप्रैल में ही मई-जून जैसी तपिश पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। हीटवेव की चेतावनी दी गई है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। 
पिछले एक सप्ताह से मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। होली के दिन तो मौसम काफी गर्म था। होली के अगले दिन कड़ी धूप के साथ गर्म हवाएं भी चलने लगीं। लू का एहसास होने लगा है। गर्म हवाओं के साथ धूल भी हवा में मिलकर लोगों के आंखों को नुकसान पहुंचा रही है। पारा बढ़ने से गर्मियों में होने वाली बीमारियों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने भी पाकिस्तान से आ रहे हीटवेव को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाएं देश के कई राज्यों को चपेट में लेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। ऐसे में पूर्वांचल के लोगों को गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी। अगली स्लाइड पर क्लिक कर जानें बचाव के उपाय...।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
वाराणसी: लंका क्षेत्र में धूप से परेशान युवती। - फोटो : अमर उजाला
धूप और लू के अलावा गंदगी और दूषित पानी या भोजन से इस मौसम में काफी लोग बीमार पड़ते हैं। पानी की स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा कुछ अन्य सावधानियां अपनाकर मौसम की मार से बचा जा सकता है। इस संबंध में मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के डा. उमेश श्रीवास्तव ने गर्म हवा, लू से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

3 of 10
लू लगने के लक्षण
लू लगने पर सिर दर्द, उल्टी, थकावट, तेज बुखार, शरीर में ऐंठन और चक्कर की शिकायत हो सकती है। असर तेज हो तो बेहोशी आ सकती है। बुजुर्गों और बच्चों को समस्या ज्यादा हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर की तुरंत सलाह लेनी चाहिए। जानें - लू व गर्म हवाओं से बचने के उपाय... 

4 of 10
बाहर निकलना जरूरी हो तो हमेशा साथ रखें पानी
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें। अगर  दिन के समय धूप में बाहर निकलना जरूरी है तो पानी साथ में जरूर रखें। इसके अलावा सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी जरूर लगाएंं।
विज्ञापन

5 of 10
खाने से पहले अच्छी तरह धोएं हाथ
खानपान में साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखें। बाहर का तला-भुना और खुले में बनाया जा रहा कोई भी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। इस मौसम में दूषित खाने या पानी से बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। बच्चों को भी इन बातों की जानकारी दें।  उन्हें कुछ भी खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह धोने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

6 of 10
नींबू - पानी का करें सेवन
जितना ज्यादा हो तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी का सेवन करें। ध्यान रहे कि यह ठंडा हो बर्फीला नहीं, अन्यथा दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मौसमी फल जैसे खरबूज, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी का सेवन जरूर करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन

7 of 10
आठ से 10 गिलास पानी जरूर पिएं
एक दिन में कम से कम आठ से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। छाछ, लस्सी, कच्चे आप का पना, बेल का शरबत या सत्तू का शरबत इस मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। ध्यान रखें, शरीर में पानी की कमी शरीर न होने पाए। पानी की कमी से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है।

8 of 10
सलाद में प्याज और खीरा जरूर लें
गर्मी के मौसम में दिन की शुरुआत मीठे और रसीले फल से करना अच्छा रहेगा। चीकू,  तरबूज, खरबूज या संतरा अच्छा विकल्प हो सकते हैं। खाने में प्याज और खीरा सलाद के तौर पर जरूर खाएं। यह आपको पाचन संबंधी परेशानियों से बचाएंगे और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रखेंगे। दरअसल इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है तो शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है। 

9 of 10
तेज धूप में आंखों का रखें खास ख्याल
ढीलेढाले और पूरी बाजू के व हल्के रंगों के कपड़ों को पहनना चाहिए। यह सूरज के प्रकोप से बचाते हैं और पसीने सूखने में मदद करते हैं। इस मौसम में आंखों का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसलिए तेज धूप में घर से बाहर निकल रहे हैं तो सनग्लासेज का इस्तेमाल जरूर करें।  
विज्ञापन

10 of 10
सामान्य वर्कआउट ही करें
तेज गर्मी या उमस वाले मौसम में सामान्य वर्कआउट ही करना चाहिए। धूप में रहने के कारण अगर आपको थकान या चक्कर आ रहे हैं तुरंत पानी या नींबू पानी पीना चाहिए। साथ ही धूप से हटकर किसी छायादार जगह पर आराम करना चाहिए। धूप लगने पर पैरों को हल्का सा ऊपर कर आधे घंटे के लिए लेट जाएं। इससे आपको शरीर को रिकवर करने का समय मिल जाएगा और बेहोशी से भी बच जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें