फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, नहीं बनी बात तो धरने पर बैठी, जानिए इनकी प्रेम कहानी

Fri, 05 Oct 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
love
विज्ञापन
मोबाइल फोन पर मिस्ड काल से शुरू बातचीत का सिलसिला इश्क तक पहुंच गया। इश्क कुछ इस कदर परवान चढ़ा कि सुल्तानपुर जिले की प्रेमिका शादी का प्रस्ताव लेकर जौनपुर जिले के ताखा गांव निवासी प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के परिजनों के इंकार करने पर प्रेमिका ने घर पर ही डेरा डाल दिया। मामले को लेकर गांव में देर शाम तक ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन


दोनों के अलग-अलग समुदाय के होने के कारण दोनों ही के परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे। पहले तो प्रेमी के परिवार वालों ने लड़की को समझाने की कोशिश की,  मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने मामला सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र होने की बात कहकर उसे वहीं भेज दिया।
 

इस तरह शुरू हुआ प्यार

love - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के मोबाइल की मिस्ड काल शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा गांव निवासी युवक के फोन पर आई। उसके बाद से दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। तीन महीने तक दोनों में लगातार बातचीत होती रही। दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया। 

 बुधवार शाम युवती जौनपुर जिले के शाहगंज आई और पता पूछते हुए युवक के घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंची लड़की शादी की जिद पर अड़ गई। गांव के लोगों ने लोकलाज की लाख दुहाई देते हुए उसे समझाने की कोशिश की। मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। दरवाजे पर ही धरना देकर बैठ गई थी। युवक के घर के लोगों ने इसकी सूचना युवती के घर वालों को और पुलिस को दे दी।
 
विज्ञापन

लोग मनाते रह मगर...

love

 पुलिस ने भी युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी थी। बात नहीं बनी तो पुलिस उसे थाने ले आई। युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। वे उसे मनाते रहे लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी। अल्प संख्यक समुदाय के प्रेमी युवक से शादी की जिद पर अड़ी रही।

पुलिस ने भी युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नही बनी। स्थानीय पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए मामला कादीपुर थाने का बताकर दोनों पक्षों को कादीपुर थाने भेज दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें