यूपी के मिर्जापुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए अपने बेटे और दामाद के साथ मिल कर अपने ही भाई की नाबालिग लड़की एवं पत्नी के साथ गैंगरेप किया। स्थानीय थाने में शिकायत की गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। आगे की स्लाइड्स में पढ़े ....
विज्ञापन
2 of 6
गैंगरेप
- फोटो : ANI
घटना 23 नवंबर की रात की है जब मां और बेटी घर में अकेली थी। स्थानीय थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं तो पीड़िता मां और बेटी ने मंगलवार को मिर्जापुर एसपी को प्रार्थना पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने शिकायत के बाद जमालपुर पुलिस को तत्काल आरोपियों के विरुद्घ मुदकमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
3 of 6
gangrape
जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी बेटी को उसके जेठ का लड़का आए दिन छेड़छाड़ करता है। कई बार जेठ से शिकायत कर बेटे को मना करने के लिए कहा लेकिन जेठ ने कुछ नहीं किया। घटना के चार दिन पहले स्कूल जाते समय बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई थी। रास्ते से उसे कुछ युवकों ने उठा लिया था मगर लड़की के शोर मचाने पर वह भाग गए थे।
4 of 6
gangrape
100 नंबर पर पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई लेकिन कुछ देर बाद छोड़ दिया। 23 नवंबर की रात चार लोग हथियार के साथ मकान में पीछे से घुसे और मारने पीटने लगे। विरोध जताने पर मर्यादा की सारी हदें पाकर हुए आरोपी ने अपने दो पुत्रों व दामाद से साथ मिल कर सभी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 6
gangrape
- फोटो : The Sun
दामाद ने बेटी के साथ तथा जेठ ने मेरे साथ दुष्कर्म करके इज्जत को तार तार कर दिया। घटना की तहरीर जमालपुर थाने में दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। घटना के करीब पांच दिन बाद 28 नवंबर को पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी होते ही एसपी ने जमालपुर थानाध्यक्ष को तत्काल आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलि ने तहरीर के आधार पर आरोपी भसुर, उसके दो पुत्रों तथा दामाद के विरुद्घ दुराचार समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।