फेसबुक पर अनजान लोगों से फ्रेंडशिप आपको भारी पड़ सकती है। अगर वो अनजान लड़की हो तो खतरा और भी है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर में सामने आया है। यहां के युवक को फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती काफी मंहगा पड़ा है। आगी की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
Facebook
फेसबुक की मित्र ने बिजनेस का सब्जबाग दिखा कर उससे पांच लाख ऐंठ लिए फिर खुद को ग्रुप से हटा लिया। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर युवक ने एसपी से शिकायत की है। पुलिस फेसबुक से ठगी का मुकदमा का दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
facebook snooz
लालगंज के लहंगपुर चौकी क्षेत्र निवासी सुरेंद्र पांडेय की दिल्ली की एक महिला से फेसबुक पर काफी दिनों से बात होती थी। दोस्ती प्रगाढ़ हुई तो उसने सुरेंद्र को अपने साथ इंग्लैंड की एक कंपनी से व्यापार करने का ऑफर दिया। इसमें पांच लाख के निवेश की बात कही।
4 of 5
प्रतिकात्मक तस्वीर
लड़की की ऑफर से प्रभावित सुरेंद्र ने बगैर कुछ समझे-बुझे उसके बताए अलग-अलग खातों में 27 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आठ बार में पांच लाख सात हजार तीन सौ दो रुपये जमा कर दिए। युवती ने पांच लाख की रकम पाने के बाद खुद को फेसबुक से हटा लिया।
सुरेंद्र ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की पर उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से शिकायत की। एसपी ने लालगंज थाने को केस पंजीकृत कर जांच का आदेश दिया।