राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रशांति सिंह को सम्मानित किया
- फोटो : Social Media
बास्केटबाल की दुनिया में सिंह सिस्टर्स के नाम से मशहूर पांच बहनों में तीसरे नंबर की प्रशांति सिंह को को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। पिछले साल प्रशांति सिंह को अर्जुन पुरस्कार से दिया गया था। प्रशांति कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की कप्तानी भी कर चुकी हैं। शिवपुर निवासी प्रशांति सिंह ने पद्मश्री पुरस्कार को अपने मां-बाप, भाई, बहनों, गुरुजनों, कोच और सभी शुभचिंतकों को समर्पित किया है। भारतीय बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान प्रशांति सिंह 2002 में राष्ट्रीय टीम से जुड़ीं। प्रशांति एशियन चैंपियनशिप और कामनवेल्थ सहित दो दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली प्रशांति को अब तक 30 से अधिक पदक और सम्मान मिले हैं। प्रशांति सिंह का कहना है कि लगन और मेहनत से इंसान सबकुछ हासिल कर लेता है।