फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के 5 माह: बनारस के घाट थे कुछ ऐसे, नावें भी हो गई थीं बंद, जीवन सामान्य होने की ओर

Mon, 24 Aug 2020 08:50 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
दशाश्वमेध घाट पहले और अब। - फोटो : अमर उजाला।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अभी भी पूरी दुनिया जूझ रही है। इसको रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबसे महत्वपूर्ण सुझाव सोशल डिस्टेंसिंग का दिया था। जिससे कि लोगों में कोरोना का संक्रमण रोका जा सके। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश के नाम संबोधन में 25 मार्च की रात से संपूर्ण देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। 24 अगस्त को देश में लॉकडाउन के पांच महीने हो गए। वाराणसी में भी इसका असर पड़ा था। देखें अगली स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 9
अस्सी घाट पहले और अब। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में भी लॉकडाउन लगाया गया था। इससे पहले पीएम मोदी ने 22 मार्च को एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाया था। इसकी सफलता के बाद पीएम मोदी ने संपूर्ण देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सभी सामाजिक स्थल, टूरिस्ट स्पॉट, यातायात, सब कुछ बंद कर दिया था। हालांकि जरूरी सामान जैसे, राशन, दवा की दुकान, अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाओं को बंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन

3 of 9
हरिश्चंद्र घाट पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में गंगा घाट, मंदिर, सड़कों पर जहां भीड़ रहती थी, वहां पर एक दम सन्नाटा पसर गया था। अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट पर सन्नाटा छा गया था। गंगा में चलने वाली नावें बंद हो गई थीं। यहां पर हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते थे, अब वहां सिर्फ सन्नाटा दिखता था।

4 of 9
पहले रहती थी काफी रौनक।
दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर रौनक हमेशा लगी रहती थी। गंगा आरती देखने के लिए करीब एक लाख लोग आते थे। लॉकडाउन में गंगा आरती भी सूक्ष्म रूप में होने लगी थी। फिलहाल घाटों पर फिर से वही रौनक लौटने लगी है। लोग मास्क लगाकर घूमते नजर आते हैं। लेकिन पहले जैसा माहौल होने में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
दशाश्वमेध घाट पर अब दिखने लगी रौनक। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने 24 मार्च को देश के नाम संबोधन में की थी। जो 25 मार्च से 14 अप्रैल तक था। इसके बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाकर 15 अप्रैल से 3 मई तक कर दिया। फिर इसे बढ़ाकर 17 मई तक किया गया। 18 मई से लॉकडाउन 4.0 शुरू हो गया था।
विज्ञापन

6 of 9
लॉकडाउन 3.0 के बाद जरूरी सामानों को खरीदने की इजाजत दे दी गई थी। इस दौरान लॉकडाउन कुछ ढील दी गई थी, जिससे लोग राशन, दवा जैसे जरूरी सामान को खरीद सकें।
विज्ञापन

7 of 9
हालांकि लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते नहीं दिखे, दुकानों पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया। वरना कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसमें राशन, मेडिकल, इलेक्ट्रीकल्स, मोबाइल, दूध, सब्जी की दुकानें खोलने की इजाजत दी गई। हालांकि हॉटस्पॉट इलाकों में दुकानें सभी तरह की बंद रहती हैं।

8 of 9
गोदौलिया पर पसरा रहता था सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
बाद में अनलॉक के बाद सभी तरह की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी गई। इस दौरान प्रशासन ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी है। फिलहाल अभी भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए मॉल, स्कूल, सिनेमाघर, जिम बंद हैं।
विज्ञापन

9 of 9
लॉकडाउन के बाद नाव हुईं शुरू। - फोटो : अमर उजाला
23 जून से गंगा में नाव चलाने की भी इजाजत दे दी गई। उस दिन दशाश्वमेध घाट पर नाविकों ने गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर खुद डीएम कौशलराज शर्मा भी पहुंचे थे। उन्होंने नाविकों के हाथों प्रसाद भी खाया। इसके बाद नाव की सवारी भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें