फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तेज धमाका, बड़ी साजिश की आशंका, पास की बिल्डिंग में अपराधी अक्सर लेते हैं पनाह

Mon, 24 Aug 2020 08:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में तेज धमाका - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बाबूपुरवा बगाही भट्ठा में रिहायशी इलाके के बीच हुए विस्फोट की ताकत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक घर की पक्की बाउंड्री वाल तक गिर गई। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास खड़े लोगों के कान सुन्न हो गए।

विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में तेज धमाका - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक बिल्डिंग अपराधियों को पनाह देने के लिए मशहूर रही है। ऐसे में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

 
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में तेज धमाका - फोटो : अमर उजाला
इस बिल्डिंग में 150 कमरे हैं। इन कमरों को कोई भी आसानी से कम दाम पर किराये पर ले सकता है। पुलिस यहां रहने वाले लोगों का सत्यापन करे तो कुछ सफलता मिल सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट छोटे-मोटे पटाखे का नहीं था।

 

4 of 5
लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
अगर यही धमाका किसी बंद जगह होता तो मकान धराशाई हो जाता। खुली जगह पर हुए धमाके के बाद भी एक मकान की बाउंड्री वॉल गिर गई। चार लोग घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में तेज धमाका - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सुतली वाला बम बता रही है लेकिन ये बात किसी को हजम नहीं हो रही। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाके के आधे घंटे बाद तक वहां बारूद की गंध आती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें