जीवन से खिलवाड़ कर नकली कोविशील्ड वैक्सीन और नकली कोविड टेस्टिंग किट, रेमडेसिवीर तैयार कर बेचने वाले गिरोह का एसटीएफ वाराणसी इकाई ने भंडाफोड़ किया है। बुधवार की सुबह लंका के रोहित नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में छापा मारकर एसटीएफ ने इस कार्य में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से विभिन्न राज्यों में भेजे जाने वाली नकली टेस्टिंग किट, नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली जाइकोव डी वैक्सीन, रेमडेसिवीर, पैकिंग मशीन, खाली वायल, स्वाब स्टिक बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है।