फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में डबल मर्डर: नाकाम होने पर हैवान बन गया था अब्दुल, इंजेक्शन लगाकर मासूम को करता था बेहोश

Fri, 26 Mar 2021 12:53 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी अब्दुल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर सिरफिरे ने शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर मोहल्ला निवासी किशोरी की मां-बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। एकतरफा प्यार में नाकाम होने पर अब्दुल हैवान बन गया था। उसने मां-बेटी को तो गला घोंटकर मारा ही, मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं खाया। उसने बच्चे की हत्या तो नहीं की, लेकिन उसे नींद के इंजेक्शन देकर लगातार बेहोश ही रखा। इंजेक्शन का असर खत्म होने के बाद जैसे ही उसे होश आता, अब्दुल उसे फिर से इंजेक्शन लगा देता। पिछले 15 दिनों में  कई इंजेक्शन लगने से मासूम की कलाई पर काला निशान बन गया था। हैरानी की बात रही कि अब्दुल की इस हैवानियत की पूरी जानकारी उसकी मां-बहन को भी थी, लेकिन किसी ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। अब्दुल के साथ उन्हें भी गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
तारापुर मोहल्ला निवासी मयसर ने 16 मार्च को पुलिस को तहरीर दी कि पड़ोसी अब्दुल उर्फ पुल्लू (32), उसकी पत्नी (40), छोटी बेटी (12) और बेटा मुहम्मद (6) को भगा ले गया है। पुलिस ने अब्दुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला दोनों बच्चों के साथ अपने पहले पति के पास बनारस गई है। पुलिस ने वहां जानकारी की तो पता चला कि तीनों यहां आए ही नहीं थे। इस बीच अब्दुल ने 21 मार्च को रिश्तेदारी में गई महिला की बड़ी बेटी (17) को फोन कर धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी मां-बहन व भाई की हत्या कर देगा।  
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी का ऑडियो वायरल हुआ तब हरकत में आई पुलिस
पत्नी, बेटी और बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए मयसर ने 16 मार्च को ही पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस गंभीर नहीं हुई। वह यही कहती रही कि महिला अपनी मर्जी से गई है लौट आएगी। 21 मार्च को अब्दुल ने मृतका की बेटी को फोन कर धमकी दी। किशोरी की सूचना और उसका ऑडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

4 of 6
परिवार संग मुंबई भागने वाला था अब्दुल
मां-बेटी की हत्या कर दोनों शवों को अपने घर में दफनाने के बाद यहां से भागकर अंबेडकर नगर में किराए के मकान में छिपा अब्दुल मुंबई भागने वाला था।  इसके लिए उसने एक ट्रेवेल एजेंट को टिकट के लिए पैसे दे रखे थे। बृहस्पतिवार शाम किसी ट्रेन से उसे रवाना होना था। किंतु पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे बुधवार रात दबोच लिया।
विज्ञापन

5 of 6
अब्दुल तक ऐसे पहुंची पुलिस
जौनपुर। अब्दुल अंबेडकरनगर में घनी मुस्लिम आबादी के बीच रह रहा था। लिहाजा पुलिस ने पूरी योजना बनाकर काम किया। दो महिला कांस्टेबल को बुर्का पहनाकर सादे वेश में पुरुष पुलिसकर्मी के साथ मकान की तलाश में उस इलाके में भेजा गया। लोकेशन के आधार पर वे उसी मकान में किराए पर कमरा लेने पहुंचे। अब्दुल को देखते ही पुलिस को सूचना दी। भारी फोर्स वहां पहुंची तो अब्दुल की मां छत से कूदकर भागने लगी। पुलिस ने घेरेबंदी कर तीनों को पकड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पड़ोसी किशोरी (17) के एकतरफा प्यार में पागल अब्दुल उससे निकाह करना चाहता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। इसके बाद से अब्दुल की हरकतें बदल गई थी। वह उसे तंग करने लगा था। आजिज होकर किशोरी को मां ने अपनी बहन के घर गाजीपुर के दिलदारनगर भेज दिया। इससे क्षुब्ध अब्दुल ने किशोरी की मां, बहन व भाई को धोखे से घर बुलाया। फिर मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। कमरे में मौजूद छह वर्षीय मासूम को भी वह मारना चाहता था, लेकिन किशोरी को ब्लैकमेल करने के मकसद से उसे जिंदा रखा।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजकरन नय्यर , पुलिस अधीक्षक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें