फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में देव दीपावली: लेजर शो देख पर्यटकों के ठिठके कदम, जटाजूट के तांडव से गंगा की लहरों पर बिखरी सतरंगी आभा

Sat, 20 Nov 2021 12:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में देव दीपावली के मौके पर वैसे तो सभी गंगा घाट रोशनी से नहा उठे थे, लेकिन चेतसिंह घाट की फिजा अलग ही सतरंगी छटा बिखेर रही थी। जब जटाजूट ने तांडव शुरू किया तो गंगा की लहरों पर भी सतरंगी छटा बिखर गई। यह देख पर्यटकों के कदम ठिठके तो फिर आगे नहीं बढ़ सके।

लेजर शो के जरिए चेतसिंह घाट आकर्षण का ऐसा केंद्र बना कि गंगा में नौका विहार करने वाले पर्यटकों के नांवों की कतार लग गई। नव युवक और युवतियां सहित बच्चे इस घाट पर ऐसे रमे कि फिर दोबारा कोई घाट उन्हें रास नहीं आया।

म्यूजिकल लाइट और नृत्य की जुगलबंदी ऐसी थी कि इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ ऐसी उमड़ी की कई बार लेजर शो को रोकना पड़ा। कई बार पुलिस कर्मियों ने उत्साह, उमंग से लबरेज लोगों को समझाया, हालांकि अंत तक लेजर शो के चलने और बंद होने का सिलसिला जारी रहा। पर्यटन विभाग की ओर से चेतसिंह घाट पर आयोजित लेजर शो को देखने के लिए शाम पांच बजे से ही पर्यटकों की भीड़ घाट पर उमड़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 6
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही सूर्य अस्त हुए और दीप रोशन हुए तो म्यूजिकल लाइट, नृत्य ने अपना रंग जमाना शुरू कर दिया। यह देखते ही क्षण भर में उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों के कदम फिर आगे बढ़ ही नहीं सके। अति उत्साही युवा तो बम-बम भोले, शिव डमरू गाने पर थिरके भी। 
विज्ञापन

3 of 6
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
माहौल थोड़ा तल्ख हुआ तो फौरन पुलिस ने कमान संभाल ली। दूर दराज से आए लोगों ने तो मोबाइल में इस क्षण को कैद किया। किसी ने सेल्फी ली तो कोई समूह में फोटो शूट कराकर यादगार के तौर पर मोबाइल फोन में सुरक्षित करने में लगा रहा। 

4 of 6
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी काशी में सदानीरा के तट पर विश्वविख्यात देव दीपावली पर शुक्रवार को देश-विदेश के सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। राजघाट से अस्सी तक दीपदान के लिए ऐसा रेला दोपहर से उमड़ना शुरू हुआ कि शाम से पहले ही घाटों की ओर जाने वाली गलियां जाम हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 6
चेतसिंह घाट पर लेजर शो - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार को अस्सी घाट के सामने रेत पर आतिशबाजी ने देव दीपावली को रोमांचक बना दिया। मलेशिया के आतिशबाज जाफरी बेहरी ने आतिशबाजी शुरू की तो लोग एकाएक आसमान निहारने लगे। रेत पर करीब 250 मीटर में आतिशबाजी को देख लोग दंग रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देव दीपावली 2021 - फोटो : अमर उजाला
देव दीपवाली महोत्सव इस साल भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अद्भुत अनुभव देने वाला रहा। इस साल देव दीपवाली महोत्सव के दौरान ग्रीन आतिशबाजी, हॉट एयर बैलून फेस्टिवल, लेजर शो व गंगा महोत्सव जैसे आयोजन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें