कार्तिक पूर्णिमा पर तीनों लोकों से न्यारी काशी में देवलोक सा नजारा रहा। स्वर्ग जैसे गंगा का अर्धचंद्राकार किनारा दीपों की सजावट से जगमगा उठा। विश्वविख्यात देव दीपावली पर गंगा तट से लेकर शहर भर में सजी दीपमालाओं से पूर्णिमा का चांद भी शरमाने लगा।
84 घाटों पर एक साथ 15 लाख दीपों की लड़ियों ने आसमान के तारों को भी मात दे दी। कहीं फूलों की लड़ियां सजीं तो कहीं रंगोलियां। कहीं हल्दी-चंदन से अल्पनाएं उकेरी गईं तो कहीं फुलझड़ियों की सतरंगी बौछारें उत्सव में आनंद का संचार करती रहीं। हर-हर महादेव, हर-हर गंगे और धार्मिक गीत-संगीत से पूरा वातावरण सांस्कृतिक, धार्मिक भावना से सराबोर हो गया।
राजघाट से अस्सी तक अद्भुत, अलौकिक और दिव्य दीपावली की झलक पाने को देश ही नहीं दुनिया भर के लोग उमड़े। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी नगरी में कार्तिक पूर्णिमा की शाम अनूठे उत्सव में घाटों पर जलते लाखों दीयों ने मां गंगा के गले में अद्भुत-अलौकिक चंद्रहार दमकने का आभास कराया।
विज्ञापन
2 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही शाम ढली तो पंचगंगा के हजारा में सजे दीपों की लौ दिखते ही आठ किलोमीटर लंबे अर्द्ध चंद्रकार 84 घाटों के साथ ही शहर के 100 से ज्यादा कुंड-तालाब और पार्कों में दीप जले तो अनुपम आभा नजर आई।
विज्ञापन
3 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
गंगा उस पार रेती पर भी आस्थावानों की चहलकदमी रही। 84 घाटों पर एक साथ 15 लाख दीपों की लड़ियाें ने आसमान के तारों को भी मात दे दी। शुक्रवार को दोपहर से ही आस्थावनों की कतार गंगा घाटों की गलियों से जुड़ने लगीं।
4 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
काशी की भव्यता का प्रतीक देव दीपावली देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर सदानीरा नदी के तट पर देव दीपावली की भव्यता देखते ही बन रही थी। अस्सी घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से महाआरती का आयोजन किया गया। सुबह-ए-बनारस मंच पर मंगलाचरण के साथ शास्त्रोक्त विधि से पूजन के साथ गंगा की महाआरती शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
पुष्कर तालाब पर अयोध्या में राम मंदिर बनने की खुशियां मनाई गई। तालाब को 1100 दीपों से सजाया गया। जागृति फाउंडेशन की ओर से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र ने किया। इस दौरान रामयश मिश्रा, गणेश नारायण तिवारी, राहुल पांडेय, अंशु मिश्रा, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
मां फाउंडेशन की ओर से नई सड़क स्थित सद्भावना पार्क में संस्था की महिलाओं ने रंगोली व दीप सजाए। इस अवसर पर कोरोना योद्धा पूजा शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवांगी पांडेय, सीता साहू, सुमन यादव, गौरी यादव, रश्मि साहू, सृष्टि, पिंकी, नीलम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
7 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर राणी सती दादी धाम समिति की ओर से रामकटोरा स्थित श्री राणी सती मंदिर में दीप उत्सव मनाया गया। इस दौरान राणी सती का शृंगार हुआ, भजन कीर्तन के बाद आरती उतारी गई। इस अवसर पर रवि, संजय झुनझुनवाला, सुरेश तुलस्यान, शरद साह, संजय अग्रवाल, बीना आदि मौजूद रहे।
8 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
केशरी नंदन स्मृति संस्थान की ओर से जानकी घाट पर देव दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने कविताओं के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ.मनीष कुमार ने गंगा आरती कर दीपदान किया। इस दौरान डॉ. ऊषा शाही, प्रभात कुमार, डॉ. कैलाश सिंह, विकास, डॉ. श्वेता आदि मौजूद रहे।
9 of 10
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद सत्यम की ओर से देव दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में दीपदान किया। इस अवसर पर अजीत मेहरोत्रा, ऋतु बरनवाल, विष्णु सेठ, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
देव दीपावली पर सेव डेज फाउंडेशन की ओर से पंचकोट घाट पर रंगोली के जरिए नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान वीवेंडर फाउंडेशन व काशी कला मंच के गौरव श्रीवास्तव, शिवानी मौर्या, कुसुम कुमारी, कोमल गुप्ता ने दीपदान किया।