फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बलिया में सांप्रदायिक तनावः चौकी इंचार्ज निलंबित, 22 लोग गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रतसर कस्बा में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में सिकंदरपुर कस्बे में 10 ‌द‌िन पहले सांप्रदायिक तनाव से फैली आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बुधवार को गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर गांव के बाजार में मंगलवार रात में हुई मारपीट में एक समुदाय के युवक की मौत की अफवाह फैल जाने से आग फिर से सुलग उठी।
विज्ञापन


अराजकतत्वों ने दर्जनभर दुकानों में तोड़फोड़ कर दो दुकानों में आगजनी और लूटपाट की। मामले में लापरवाही बरतने पर रतसर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों से 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पढ़ें:- फुलट्टी बवाल का वीडियो वायरल, विहिप नेताओं का ये सच आया सामने

मंगलवार की शाम रतसर गांव के पूरबी राजभर बस्ती निवासी एक युवक अपनी मां को साइकल से लेकर घर लौट रहा था। बाजार में पंचायत भवन के समीप बाइक से साइकिल की टक्कर लग गई। इस पर दोनो में विवाद हो गया। बाइक सवार और उसके साथियों ने साइकिल सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

रतसर कस्बा में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर साइकिल सवार के घरवाले और ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि मुक्तानंद सिंह मौके पर पहुंचे। युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर ले गए, जहां चिकित्सक के न रहने पर उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। उधर, घटना के बाद घायल के घरवाले रात में ही तहरीर लेकर रतसर चौकी पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

बुधवार को सुबह करीब दस बजे घायल युवक के परिजन गड़वार थाने पहुंचे जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इससे खफा होकर उन लोगों ने रतसर गांधी चौराहा के पास सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान किसी ने घायल युवक की मौत होने की अफवाह फैला दी।

इतना सुनते ही लोग आक्रोशित हो गए और बाजार में उपद्रव शुरू हो गया। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। उपद्रवियों ने करीब दर्जनभर दुकानों में तोड़फोड़ और दो दुकानों में आगजनी कर लूटपाट भी की।

रतसर कस्बा में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर डीएम सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में किया। देर शाम तक डीएम, एसपी, एएसपी विजयपाल सिंह समेत पूरा पुलिस एवं प्रशासनिक अमला कस्बे में ही डटा रहा है। 

गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। प्रशासन ने राजनीतिक दलों के लोगों के कस्बे में प्रवेश पर रोक लगा दी है। सोशल मीडिया से लगातार हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

रतसर कस्बा में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
घायल युवक के पिता की तहरीर पर गड़वार पुलिस ने आरोपी रानू पुत्र जफरूल हसन व एहतेशाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रतसर गांव में हुए बवाल मामले में 20 नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोषियों पर एनएसए व गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें