यूपी के गाजीपुर के एक गांव में बेखौफ बदमाशों ने आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने आरएसएस कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा को गोलियों से भून डाला। बदमाशों ने उनके भाई पर भी फायरिंग झोंकी। घटना में उनका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वारदात के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। आगे की स्लाइड्स में देखें ....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनपुरा गांव निवासी राजेश मिश्रा (35) और उनके छोटे भाई अमितेश मिश्रा (30) को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। राजेश मिश्रा की मौत हो गई और भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक एक दैनिक अखबार के पत्रकार थे।
विज्ञापन
3 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
आरएसएस कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार राजेश मिश्रा शनिवार सुबह अपनी गिट्टी, बालू और मौरंग की दूकान पर बैठे थे। करीब आठ बजे कुछ बाइक से आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने दुकान में घुसकर उनपर और उनके भाई फायरिंग झोंक दी।
4 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना को लेकर जिला मुख्यालय पर लोगों ने दुकानों को बंद करने के साथ तोड़फोड़ भी की। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
5 of 6
ghazipur
- फोटो : अमर उजाला
अमितेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पास के ही सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा एक्शन में आ गया। घटना की जानकारी लेने के लिए आईजी रेंज दीपक रतन भी पत्रकार गांव करंडा पहुंचे।
उनके साथ एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने भी गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। राजेश मिश्रा की हत्या पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा है कि संदिग्धों की चिन्हित कर लिया गया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।