दिवाली पर्व पर आधी रात को पटाखे फोड़ रहे युवकों को रोकने पर उन्होंने गश्त कर रहे एएसआई जमील खान व हवलदार शीश पाल पर बेसबॉल के डंडे, हॉकी, शराब की बोतल आदि से हमला कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
cop beaten in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
हमले में एएसआई जमील खान को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन नंबर चौकी में तैनात एएसआई जमील खान व हवलदार शीशपाल दिवाली की रात गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि बीके अस्पताल में नंगला में हुए एक झगड़े के मामले में हमलावर यहां भी आ गए और हंगामा कर रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी बीके अस्पताल पहुंची, मगर वहां सब कुछ शांत था।
विज्ञापन
3 of 6
cop beaten in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
इस पर दोनों पुलिसकर्मी वहां से वापस एनआईटी तीन में गश्त करने निकल गए। चिमनी बाई धर्मशाला से थोड़ा आगे प्रयाग मेडिकल स्टोर वाली रोड के चौराहे पर रात करीब 1.30 बजे 10-15 युवक पटाखे फोड़ रहे थे। गश्त कर रहे एएसआई जमील खान ने अपनी गाड़ी उनके पास रुकवाई और देर रात हो जाने के कारण उन्हें पटाखे फोडने से मना करते हुए घर चले जाने को कहा।
4 of 6
cop beaten in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
जमील खान के अनुसार शराब के नशे में धुत युवक उनके साथ बहस करने लगे और कुछ ही देर में युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर बेसबॉल के डंडे, हॉकी, रॉड आदि लेकर आ गए और उन्हें पीटने लगे। हवलदार शीश पाल जैसे तैसे उनके चंगुल से निकलकर भागा और कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस पार्टी पर हमले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आसपास के थाने चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
cop beaten in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
घायल एएसआई जमील खान को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शराब की बोतल से वार करने के कारण उनका सिर फट गया है और टांके आए हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना एसजीएम नगर प्रभारी ने बताया कुछ आरोपियों की पहचान हो गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पत्रकार को पीटा
पटाखे जलाने से मना करने पर घर में घुसकर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने पत्रकार बिजेंद्र शर्मा व उनके परिजनों पर हमला बोल दिया। घायल अवस्था में उन्हें बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार रात करीब सवा 11 बजे नंगला एन्क्लेव पार्ट टू में कुछ युवक पटाखे जला रहे थे। इस पर पत्रकार बिजेंद्र शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इस पर वह नहीं माने और एकत्र होकर बिजेंद्र शर्मा के घर में घुस कर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति को बचाने आई उनकी पत्नी रीना शर्मा को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान तिगांव क्षेत्र से विधायक ललित नागर, पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, बाबा रामकेवल सहित कई लोग उनका हालचाल जानने पहुंचे। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।