फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी और सलमान की हत्या की सुपारी देने वाले का है 'भगवा कनेक्शन'

Fri, 30 Jun 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
rahul salman arvind - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अभिनेता सलमान खान को गोली मारने की सुपारी देने वाले अरविंद सिंह चट्टान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच चट्टान का भगवा कनेक्‍शन सामने आ रहा है। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

2 of 7
arvind singh - फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों फेसबुक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बालीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हत्या की सुपारी देने की घोषणा से हड़कंप मच गया। आरोपी अरविंद सिंह चट्टान ने तो सलमान के हत्यारे को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

3 of 7
arvind singh - फोटो : अमर उजाला
अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक प्रोफाइल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वह अन्ना आंदोलन से जुड़ा पूर्व पदयात्री और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी रहा है। उसकी फेसबुक वॉल पर मंगलवार को पोस्ट किया गया- ‘राहुल गांधी को मारने वाले को सोपारी दे रहा हूं कौन है जो गोली मार सके संपर्क करो...।’

4 of 7
viral post - फोटो : facebook
इसके साथ ही फेसबुक वॉल पर एक और पोस्ट शेयर की गई कि ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का इनाम मेरी तरफ से...।’ सलमान खान वाली पोस्ट अरविंद की फेसबुक वॉल पर 26 जून को पोस्ट की गई और फिर 27 जून को उसे दोबारा शेयर भी किया गया।
विज्ञापन

5 of 7
viral post - फोटो : facebook
इसके साथ ही अरविंद की फेसबुक वॉल पर जाति और धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट भी शेयर की गई। अरविंद का अब भगवा कनेक्‍शन सामने आ रहा है। वह खुद को हिंदुत्व का प्रतीक बताता है और गौ रक्षा के लिए प्रदर्शन भी करता रहता है।
विज्ञापन

6 of 7
viral post - फोटो : facebook
उसने गत 22 मई को गौशाला की भूमि के कथित घोटाले के खिलाफ वाराणसी में प्रदर्शन भी किया था। यह भगवा वस्‍त्रधारी खुद को एक जाति विशेष से जोड़ता है और अपनी पोस्टों के जरिये कट्टरता को बढ़ावा देता है। साथ ही अपने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यना‌थ का प्रशंसक बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
viral post - फोटो : facebook
कुछ दिनों पहले ही वह गोरखपुर भी गया था। यहां वह गोरखनाथ्‍ा मंदिर और मुंख्यमंत्री कार्यालय में भी गया था। उधर, शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी रौनक एवं जागरूक समाज संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक वॉल पर ये दोनों पोस्ट दिखाई देने पर पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। उसके खिलाफ शिवपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें