यूपी के मऊ जिले में बड़े अरमान लेकर एक दूल्हा शादी के लिए मंदिर पहुंचा। शादी की रस्म शुरू होने ही वाली थी कि तभी पुलिस आ धमकी। पुलिस को देख दूल्हा हक्का बक्का रह गया। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 6
Daring Dulhan
घोसी नगर के मदापुर समसपुर निवासी विनोद मद्धेशिया काफी गरीब हैं। उन्होंनी अपनी पुत्री आरती की शादी एक माह पूर्व आजमगढ़ के फिरोजपुर, सिधारी निवासी जितेंद्र से तय की थी। शादी घोसी नगर के गायत्री मंदिर में 28 जून को होनी थी।
विज्ञापन
3 of 6
Looteri Dulhan
बुधवार को जितेंद्र परिवार के साथ शादी की रश्मों के लिए घोसी स्थित गायत्री मंदिर में सुबह ही आ गया। इधर विनोद के घर पर भी शादी की तैयारी जोरों पर थी। इस बीच एक महिला मंजू देवी मंदिर पर पहुंची और उसने जितेंद्र की पत्नी होने का दावा किया।
4 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मंजू देवी गाजीपुर जिले के बिरनों थाना खेत्र के बद्दोपुर गांव की रहने वाली है। मंजू के अनुसार जितेंद्र उसका पति है, उसने उससे शादी की है। इस दौरान उससे उसके दो बच्चे अक्षय (12) व सगुन (10) है। पहली पत्नी से तलाक हुए बिना ही जितेंद्र दूसरी शादी कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मंजू की शिकायत पर घोसी कोतवाली पुलिस गायत्री मंदिर पहुंच कर जितेंद्र को हिरासत में ले ली। इस बात की जानकारी होने पर लड़की के घर पर कोहराम मच गया और वे सभी कोतवाली पहुंच गए। लड़की के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर हरजाने की मांग किया है। इस संबंध में वर जितेंद्र ने पुलिस को सफाई दी कि आरोप लगाने वाली महिला उसके भाई योगेंद्र के साले प्यारेलाल की पत्नी है।
प्यारेलाल गाजीपुर जिले के बिरनों थाना क्षेत्र के बेधौरा गांव का निवासी है। उसके भाई के साले ने उसे छोड़ दिया है। उससे उसका कोई सरोकार नहीं है। जबकि मंजू ने कहा की मैने जितेंद्र के साथ दिल्ली में मंदिर में शादी की हूं और साथ ही रहते थे। समाचार लिखे जाने तक फैसला नहीं हो सका था। मामला कोतवाली में था। दूल्हे को पुलिस कोतवाली में बैठाए थी। पुलिस प्यारेलाल को बुलवाने को बोली है।