मकान के विवाद के चलते पति पर पेट्रोल छिड़ककर मां-बेटे ने आग लगा दी और बाथरूम में बंद कर दिया, तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
Chandigarh Fire
घटना चंडीगढ़ के रामदरबार का है, जहां फेज-2 में मकान के विवाद के चलते पति पर पेट्रोल छिड़ककर मां-बेटे ने आग लगा दी और बाथरूम में बंद कर दिया। व्यक्ति 40 प्रतिशत तक झुलसा है, उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Chandigarh Fire
वहीं आग की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्ची के बाल और पीड़ित की बहू के हाथ भी जले हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर पीड़ित की पत्नी और बड़ी बहन ने शिकायतकर्ता को ही आरोपी बताकर पेट्रोल डालकर 6 लोगों को जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
4 of 6
Chandigarh Fire
सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बेटे ने वीरवार सुबह उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद उसे बाथरूम में बंद कर दिया। घर में आग फैलने के बाद मामला उजागर हुआ और पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 6
Chandigarh Fire
राजकुमार की पत्नी और बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि राजकुमार अपने ससुराल पक्ष से मिले मकान की एक मंजिल में परिवार के साथ रहता है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। बेटा शादीशुदा है और पूरा परिवार तीनों मंजिल में रहता है। राजकुमार 2 दिन पहले गुजरात से चंडीगढ़ आया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजकुमार सुबह पेट्रोल से भरी 2 बोतल लेकर आया। इस दौरान उसने पहली मंजिल पर बैठी पत्नी, 2 पोतियों, बहू, बहन पर बिना कुछ बोले पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसने बारी-बारी से 4 तिलियां जलाकर चारों तरफ फेंककर आग लगा दी।