फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में रोडवेज बस की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक की मौत, 25 घायल

Wed, 02 Aug 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
zgarh - फोटो : अमर उजाला
 वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे पर मंगलवार देर रात दो रोडवेज बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक बस चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि 25 लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
 घायलों में 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। छह लोगों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।  इलाहाबाद की सिविल लाइंस की बस मंगलवार रात आजमगढ़ की ओर आ रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
वहीं दोहरीघाट डिपो की बस बनारस की ओर जा रही थी। रात 10 बजे के आसपास गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गांव अमौरा के पास दोनों बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बसों के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

4 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
 हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद को दौड़ पड़े। सूचना के बाद पहुंची गंभीरपुर और रानी की सराय  पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। जिले से कई एंबुलेंस बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
 हादसे में दोहरी घाट डिपो की बस चालक की मौके पर मौत हो गई थी।  25 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जिसमें 12 की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें