यूपी के आजमगढ़ में जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। शुक्रवार की दोपहर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिटी आदि भी पहुंच गए। बसपा के पूर्व सांसद डा. बलिराम ने नई प्रतिमा लगवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। जिसे मानते हुए अधिकारियों ने विवाद को समाप्त करा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
ambedakar statue
- फोटो : amar ujala
डीएम कार्यालय के ठीक सामने अंबेडकर पार्क स्थित है। इस स्थान को शहर का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। वीवीआईपी क्षेत्र होने की वजह से क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी रहती है। इसके बावजूद अराजकतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की दोपहर कुछ संगठन के लोग बैठक करने के लिए पार्क में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। प्रतिमा तोड़े जाने से नाराज कुछ लोग आक्रोशित होकर नारेबाजी भी करने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
ambedakar statue
- फोटो : amar ujala
मामला डीएम ऑफिस के सामने का होने की वजह से कुछ ही देर में भीड़ जुट गई, तो पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद बसपा के पूर्व सांसद डा. बलिराम से अधिकारियों ने बात की तो उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी, नई प्रतिमा और सुरक्षा की मांग की। जिसे मानते हुए अधिकारियों ने खंडित प्रतिमा को नीले कपड़े से ढंकवा दिया। नई प्रतिमा मंगवाई जा रही।
डीएम शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि नई प्रतिमा लगवाने के लिए आर्डर दे दिया गया है, पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सुरक्षा की दृष्टि से पार्क की बाउंड्री उंची कराकर गेट लगवा दिया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी यहां लगेंगे, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना न होने पाए।