फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के इन जिलों में फिर मिले कोरोना मरीज, मिर्जापुर में चीफ फार्मासिस्ट और सोनभद्र में पुलिसकर्मी मिला संक्रमित

Mon, 29 Jun 2020 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पूर्वांचल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को मिर्जापुर और सोनभद्र में चार, जौनपुर में 17 और चंदौली में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। देखें आगे की स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 6
मिर्जापुर में चीफ फार्मासिस्ट व मेडिकल संचालक समेत चार पॉजिटिव :
मिर्जापुर जिले में चीफ फार्मासिस्ट समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। चीफ फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय से अटैच है। इस समय मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने वेंटिलेटर कक्ष में तैनात थे। साथ ही तीन मेडिकल संचालक भी हैं। तीनों मंडलीय अस्पताल के आसपास के है। एक सप्ताह पहले सभी मेडिकल संचालकों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। चारों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। इसमें से 54 स्वस्थ होकर घर गए हैं और एक की मौत हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
सोनभद्र में चार मरीज मिले :
सोनभद्र जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। सोमवार को गुरमा पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी समेत चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कोई प्रवासी नहीं है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से 19 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 13 लोगों का मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। सोमवार को पाजिटिव मिले लोगों को भी मधुपुर स्थित अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है।

4 of 6
चंदौली जिले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव :
चंदौली जिले में सोमवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि जिले में 11 प्रवासियों और आठ स्थानीय लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसमें दो बच्ची और तीन महिलाओं समेत एक बच्चा भी है, जबकि 13 पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। प्रवासियों में आठ लोग महाराष्ट्र और एक-एक दिल्ली, गुजरात और नोयडा से आए थे। बाकी आठ लोग चंदौली में थे।

जिले में कोविड-19 के कुल 141 केस हो गए हैं। इसमें अब तक 12 लोग ऐसे हैं, जो स्थानीय है। बाकी प्रवासी हैं, जिनमें एक्टिव केस की संख्या 80 है और 60 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत जो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
जौनपुर में 17 कोरोना मरीज मिले :
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को 17 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें सात प्रवासी हैं। पिछले दिनों शाहगंज में कोरोना से दम तोड़ने वाले व्यापारी के परिवार में पत्नी, तीन पुत्रों समेत छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर में भी कोरोना से जान गंवाने वाले युवक के संपर्क में आई बुआ भी पॉजिटिव मिली है। इनके अलावा बरसठी में एक परिवार के तीन, रामनगर में दो और जलालपुर के मकरा गांव में महिला व उसके दो बच्चों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कोरोना केस 527 हो गए हैं। इनमें नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वाराणसी में 451 मरीज :
वाराणसी जिले में रविवार को एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो परिवारों के 13 लोगों समेत 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसमें दो साल का बच्चा, बीएचयू अस्पताल का डॉक्टर, पुलिसकर्मी, निजी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 451 हो गई है। जिसमें 274 के डिस्चार्ज और 16 की मौत के बाद कुल 160 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें