फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहीं साइकिल रैली तो कहीं ऑटो को धक्का देकर जताया विरोध

Fri, 11 Jun 2021 03:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। कहीं साइकिल रैली निकाली गई तो कहीं ऑटो को रस्सी से खींच कर विरोध जताया गया। 
विज्ञापन
1 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। कहीं साइकिल रैली निकाली गई तो कहीं ऑटो को रस्सी से खींच कर विरोध जताया गया।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व विधायक अजय राय ने पिंडरा क्षेत्र के कुवार बाजार में साइकिल रैली निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पेट्रोल एवं डीजलों की कीमतों को कम करने का आह्वान किया। बाजार में स्थित एक पेट्रोल पंप पर जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला।

कहा कि डबल इंजन की इस सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। डीजल के दाम बढ़ने से किसानों के आगे जोताई की समस्या आ गई है। गैस सिलेंडर के दाम भी आसमान छू रहे हैं लेकिन सरकार सिर्फ मीटिंग कर रही है। ऑक्सीजन की कमी से प्रदेश में कितनी जानें चली गईं, लाशें गंगा में बह रही हैं लेकिन सरकार का इस और ध्यान ना देकर आगामी विधानसभा के चुनावों की रणनीति में लगी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बेतहाशा महंगाई व सार्वजनिक लूट के खिलाफ गोदौलिया स्थित गिरजाघर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। ईंधन की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम संयोजक प्रभात वर्मा ने कहा कि इस महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव से जूझ रहे हैं।  देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 प्रति लीटर का आंकड़ा भी पार कर गई है। 

4 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पिछले 13 महीने में पेट्रोल और डीजल में 25.72 और 23.93 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इस साल के पिछले पांच महीनों में 43 बार यह वृद्धि दर्ज की गई है। यह केंद्र सरकार द्वारा की गई अत्याधिक सार्वजनिक लूट का एक उदाहरण है।
 
विज्ञापन

5 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती हुई पेट्रोल और डीजल के मूल्य की वृद्धि को लेकर नाराजगी जताई।  इस दौरान कांग्रेसी नेता दिलीप चौबे, बाबू चौबे मुक्ति, नारायण चौबे मौजूद रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मोहनसराय चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल के दामों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने लंका क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थिति पेट्रोल पंप पर ऑटो को रस्सी से खींचकर विरोध प्रदर्शन किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें